*
देवरिया (सू0वि0) 22 जनवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जनपद में 15 से 18 आयु वर्ग के लोगों का कोविड से बचाव हेतु बृहत स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। जिन लोगों का जन्म वर्ष 2007 है या उससे पहले हुआ है वे टीकाकरण के लिए योग्य हैं। इसके लिए कोई भी पहचान पत्र अथवा विद्यालय का प्रमाणपत्र होना पर्याप्त है। इन्हें टीकाकरण हेतु co-win की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी पंजीकरण तथा स्लॉट बुक करवा सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 15-18 आयु वर्ग से वैक्सीनेशन कराने की अपील की।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें