Good Daily News...


मंगलवार, 18 जनवरी 2022

कोविड संक्रमण के रोकथाम के दृष्टिगत कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के विद्यालय 23 जनवरी तक रहेगें बन्द



 देवरिया (सू0वि0) 17 जनवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार राय ने बताया है कि कोविड संक्रमण के रोकथाम के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से कक्षा 08 तक समस्त परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त /कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय/अन्य बोर्ड के विद्यालय 23 जनवरी तक बन्द रहेंगे तथा छात्र-छात्राएँ विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 सम्बन्धी कार्य एवं अन्य प्रशासकीय कार्य के लिए समय-समय पर निर्गत निर्देशों के अनुपालन हेतु परिषदीय विद्यालय/ सहायता प्राप्त विद्यालय के शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति विद्यालय में अनिवार्य होगी।
       परिषदीय विद्यालय/सहायता प्राप्त विद्यालय में शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी की उपस्थिति कोविड प्रोटोकॉल एवं शासनादेश 2022 द्वारा जारी गाइड लाइन का पूर्णतया अनुपालन करते हुए सुनिश्चित की जायेगी। मान्यता प्राप्त/अन्य बोर्ड की विद्यालयों में शिक्षक /शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति एवं ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य के लिए विद्यालय प्रबन्ध समिति समुचित निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी। उक्त आदेश अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाय।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789