Good Daily News...


सोमवार, 31 जनवरी 2022

रैली-जुलूस पर 11 फरवरी तक रोक

रैली-जुलूस पर 11 फरवरी तक रोक

Share:

लीगल गार्जियनशिप हेतु आवेदन पत्रों का हो सत्यापन:डीएम


लोकल लेवल कमेटी की बैठक सम्पन्न

देवरिया (सु0वि0)31 जनवरी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय न्यास के अंतर्गत लोकल लेवल कमेटी की बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने लीगल गार्जियनशिप हेतु आवेदन पत्रों के सत्यापन एवं निस्तारण के लिए समस्त उप जिलाधिकारियों को पत्र प्रेषित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि ऑटिज्म, सेरिब्रल पल्सी, मेंटल रिटार्डेशन तथा मल्टीपल डिसेबिलिटी जैसे समस्याओं से ग्रस्त व्यक्तियों के हितों के संवर्धन के लिए नेशनल ट्रस्ट के अंतर्गत लोकल लेवल कमेटी का गठन किया गया है। जनपद में उपर्युक्त उल्लिखित समस्याओं से ग्रस्त व्यक्तियों के लीगल गार्जियनशिप के लिए 4 आवेदन आए हैं, जिन पर नियम सम्यक विचार करने की आवश्यकता है।जिलाधिकारी ने 3 दिन के भीतर सभी आवेदनों का सत्यापन कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीजीसी क्रिमिनल लॉयर राजेश मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, डॉक्टर अंबु पांडे मनोचिकित्सक, संतोष शुक्ला सहित कई लोग मौजूद थे।


Share:

जिले में वन विभाग सोता रहा लाखों का पेड़ हुआ गायब।

ब्रेकिंग न्यूज बस्ती

जिले में वन विभाग सोता रहा लाखों का पेड़ हुआ गायब।

वन विभाग की मिली भगत से  सरकारी पेड़ों चल रहा आरा।

लाखों के पेड़ों हो गयी कटान,वन विभाग कार्रवाई का नहीं उठा रहा जहमत।

 गांव के ही कुछ लोगों से बेच दिया वन विभाग का वर्षो पुराना पेड़।

शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार वन माफियाओं पर नहीं कर रहे कार्रवाई ।

वन कर्मियो फर राजनैतिक दबाव डालकर पेड़ कटाना चाहते है कुछ लोग ।

ग्रामीणों ने एसडीएम सदर व वन विभाग से की है हरे पेड़ों के कटान की शिकायत ।

मामला लालगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव का है।

वन को विरान बनाने में लगे है वन माफिया ।


Share:

रविवार, 30 जनवरी 2022

विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन

*17 फरवरी तक

देवरिया (सू0वि0) 30 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दो चरणों में घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18-देवरिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के  निर्वाचन हेतु द्वितीय चरण (चरण-II) के अन्तर्गत नियत निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित है। निर्वाचन की अधिसूचना 10 फरवरी, नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 17 फरवरी, नाम निर्देशनों की जांच की तिथि 18 फरवरी, नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 21 फरवरी,  मतदान की तिथि 07 मार्च पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक, मतगणना की तिथि 12 मार्च तथा  वह दिनांक जिसके पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा 15 मार्च निर्धारित किया गया है।
      जिलाधिकारी ने बताया है कि उक्त निर्वाचन के संबंध में सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र जनपद देवरिया एवं कुशीनगर में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध आयोग के निर्देश  में दिये गये प्राविधान के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू हो गये हैं।

Share:

सीडीओ ने पीठासीन अधिकारियों तथा प्रथम मतदान अधिकारियों का आयोजित होने वाले प्रशिक्षण हेतु किया स्थल का निरीक्षण

*

 समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराए जाने का दिया निर्देश 

देवरिया (सू0वि0) 30 जनवरी। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रशिक्षण स्थल प्रशिक्षण इन्दिरा गांधी बालिका विद्यालय, देवरिया एवं एस०एस०बी०एल० इण्टर कालेज, देवरिया का आज  पूर्वान्ह 11 बजे सह प्रभारी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 31 जनवरी से 03 फरवरी तक पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक एवं अपरान्ह 02बजे से 04 बजे तक आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण दिलाये जाने हेतु इन्दिरा गांधी बालिका विद्यालय, देवरिया एवं एस०एस०बी०एल०, इण्टर कालेज, देवरिया के 20-20 कमरों का अधिग्रहण किया गया है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए छोटे समूह के रूप में प्रत्येक कमरे में 25-25 कुर्सियों की व्यवस्था की गयी है। पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण इन्दिरा गांधी बालिका विद्यालय, देवरिया में तथा प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण एस०एस०बी०एल० इण्टर कालेज, देवरिया में कराया जायेगा। निरीक्षण के समय लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक पी०एस० सिस्टम नहीं लगाया गया है जिसे आज सायं तक अनिवार्य रूप से लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रशिक्षण स्थल पर पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई कराये जाने हेतु प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया।
      इस प्रशिक्षण में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराये जाने हेतु टीम के 3-3 अधिकारियों की 02 ग्रुपों में बाटा गया है जिसे निर्देशित किया गया कि आज सायं तक समस्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करा लें।
       निरीक्षण में परियोजना निदेशक, जि०ग्रा०वि०अ०,  जिला विकास अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया जिला विद्यालय निरीक्षक,  जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया उपस्थित रहे। 

Share:

पचास हजार रुपये से अधिक की नकद धनराशि लेकर चलने पर साथ रखे साक्ष्य


दस लाख से अधिक की जब्त की गई धनराशि होगी आयकर विभाग के सुपुर्द

शादी-विवाह पर रहेगी विशेष निगाह, प्रत्याशी प्रचार करते मिले तो समारोह का सारा खर्च जुड़ेगा प्रत्याशी के चुनाव खर्च में

देवरिया (सु0वि0), 30 जनवरी। विकास भवन के गांधी सभागार में विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत व्यय अनुवीक्षण समिति, फ्लाइंग स्क्वायड टीम, स्थैतिक निगरानी टीम, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, वीडियो निगरानी टीम के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी टीमों को चुनाव से जुड़ी बारीकियों और उनके दायित्वों के संबंध में विस्तार-पूर्वक अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम (प्रशासन) कुँवर पंकज ने बताया कि कोई व्यक्ति चुनाव के दौरान पचास हजार रुपये की सीमा में नकद धनराशि लेकर चल सकता है। इससे अधिक की धनराशि नकद लेकर चलने पर व्यक्ति को साक्ष्य एवं उचित कारण बताना होगा। 

         उन्होंने बताया कि किसी राजनीतिक दल के पदाधिकारी एक लाख रुपये की सीमा में नकद धनराशि लेकर चल सकते हैं, बशर्ते उन्हें पार्टी के कोषाध्यक्ष द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया हो। उन्होंने बताया कि बिना उचित कारण एवं साक्ष्य के दस लाख रुपए से अधिक की धनराशि लेकर चलने पर पूरी धनराशि जब्त कर तत्काल आयकर विभाग के सुपुर्द की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी (वि0 रा0) नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड एवं एसएसटी टीमें संपूर्ण जांच प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगी और बरामद सामग्री को समय, स्थान का उल्लेख करते हुए संक्षिप्त विवरण के साथ सील करेंगी। जिस व्यक्ति की धनराशि जब्त की जा रही है, उसे एक रिसिविंग देंगे तथा जब्त की गई धनराशि को कोषागार में नियमानुसार जमा कराएंगे। 


         अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) ने बताया की शादी-विवाह सहित विभिन्न सामाजिक आयोजनों पर भी फ्लाइंग स्क्वायड को निगाह रखने की आवश्यकता है। यदि किसी सामाजिक आयोजन में कोई प्रत्याशी अपना प्रचार-प्रसार करता पाया जाता है तो शादी समारोह का संपूर्ण व्यय प्रत्याशी के चुनाव खर्च में जोड़ने का प्रावधान है। वीडियो सर्विलांस टीम और फ़्लाइंग स्क्वायड टीम रैली, सभा और चुनाव प्रचार पर पैनी निगाह रखेंगी और आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करेगी। 
       अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शादी-विवाह के सीजन में चेकिंग के दौरान आम-जन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। महिला यात्री के पर्सनल हैंडबैग की चेकिंग महिला पुलिस कर्मी की उपस्थिति में ही चेक की जाए।

वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज ने बताया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए अनेक वितरण सामग्रियों जैसे शराब, साड़ी, कपड़े आदि का बड़ी मात्रा में परिवहन किया जाता है। यदि फ़्लाइंग स्क्वायड टीम तथा व्यय अनुवीक्षण टीम को जांच के दौरान ऐसी कोई सामग्री मिलती है जिसका वितरण चुनाव में होने का संदेह हो तो वे उसे सील कर सकते हैं। 

      उन्होंने बताया कि जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में फ्लाइंग स्क्वायड टीमें 8-8 घंटे के तीन शिफ्ट में काम करेंगी और एमसीसी के उल्लंघन की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करेंगी।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान नगर पालिका के ईओ रोहित सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार, जिला सूचना अधिकारी शांतनु श्रीवास्तव सहित व्यय अनुवीक्षण समिति, फ्लाइंग स्क्वायड टीम, स्थैतिक निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो निगरानी टीम एवं लेखाकरण टीम के सदस्य उपस्थित थे

बॉक्स संख्या-1

नकद धनराशि ले जाते समय बरते सावधानी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुँवर पंकज ने बताया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को धन वितरण रोकने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है। असुविधा से बचने के लिए नकदी ले जाते समय आम-नागरिकों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई एटीएम से पैसा निकालता है तो एटीएम की पर्ची अपने पास रखे। यदि पर्ची नहीं निकल रही है तो वह मोबाइल पर आए मैसेज को प्रूफ के तौर पर सहेज कर रखें। बैंक से रकम निकालने के बाद विड्रॉल की फोटो कॉपी रखे। व्यक्ति अपनी अपडेटेड पासबुक भी रख सकते हैं। यदि किसी फर्म या कारोबारी से लेनदेन से संबंधित रकम है तो सभी आवश्यक वैध डॉक्युमेंट उपलब्ध कराने होंगे।

बॉक्स संख्या -2

जब्त की गई सामग्री की वापसी के लिए कहां करे अपील

यदि जांच के दौरान किसी व्यक्ति के पास से नकद धनराशि अथवा किसी अन्य प्रकार की सामग्री जब्त की जाती है तो वह तीन सदस्यीय समिति के समक्ष अपील कर सकता है। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) तथा वरिष्ठ कोषाधिकारी की समिति प्रत्यावेदन पर नियम सम्यक विचार करने के उपरांत धनराशि/सामग्री वापसी की दिशा में कार्यवाही कर सकटी है।

बॉक्स संख्या-3

वोट के लिए पैसा देना और लेना दोनों है दंडनीय अपराध

भारतीय दंड संहिता की धारा 171 (ख) और 171 (ग) के अनुसार चुनाव के दौरान वोट प्राप्त करने के उद्देश्य से धन एवं अन्य सामग्रियों का वितरण/प्राप्त करना दंडनीय अपराध है। इसके लिए जुर्माना अथवा 1 वर्ष तक की सजा अथवा दोनों का प्रावधान है।


Share:

रबी की प्रमुख फसलों राई, सरसों, चना, मटर, आलू, एवं मक्का में लगने वाले सामयिक कीट/रोग से बचाव"



देवरिया (सू0वि0) 30 जनवरी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने कृषकों को अवगत कराया है कि इस समय मौसम का मिजाज बदलने लगा है। ठंड के साथ कोहरा भी पड़ने लगा है, इससे फसलों में फॅफूदीजनित रोग की आशंका बढ़ गयी है। इसका प्रभाव विशेषकर आलू, टमाटर व तिलहनी फसलों पर होता है। रबी की फसलों को बदलते मौसम के प्रकोप से बचाने के लिये किसान भाईयों को सचेत रहने की आवश्यक्ता है। मुख्य रूप से आलू,टमाटर व राई सरसों आदि तिलहनी फसलों पर कोहरा पड़ने व धूप पर्याप्त न मिलने के कारण झुलसा रोग फैलने की संम्भावना बढ़ जाती है चूकि इस मौसम में पौधे की बढ़वार अधिक होती है और पतिया मुलायम व छोटी होती है इस वजह से जन सी चूक से फसल को नुकसान हो सकता है।
     राई / सरसों में माहू एवं पत्ती सुरगक कीट के नियंत्रण हेतु एजाडिरेक्टिन 0.12 प्रतिशत ई०सी० की 2.5 लीटर मात्रा को 500-600लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। रसायनिक नियंत्रण हेतु डाईमेथोएट 30 प्रति0 ई०सी० अथवा क्लोरपाइरीफास 20 प्रति० ई०सी० की 1.0 लीटर मात्रा को 600-750 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें। अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा, सफेद गरुई एवं तुलासिता रोग के नियंत्रण हेतु मैंकोजेब 75 प्रतिशत डब्लू०पी० अथवा जिनेब 75 प्रति० डब्लू०पी० की 2.0कि0ग्रा0 अथवा मैटालैक्सिल 8 प्रतिशत + मैंकोजेब 64 प्रतिशत डब्लू०पी०की 2.5 कि०ग्रा० मात्रा को प्रति हेक्टेयर की दर से 600-700 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
 चना / मटर में फली बेधक एवं सेमीलूपर कीट के नियंत्रण हेतु खेतों में बर्ड पर्चर लगाना चाहिए। बी०टी० 10. किग्रा० अथवा एनपी बी 2 प्रतिशत ए०एस० 250-300 एल0ई0 प्रति हेक्टेयर की दर से लगभग 250-300 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव कराना चाहिए अथवा एजाडिरेक्टिन0.03 प्रतिशत डब्लू०एस०पी० 2.5-3.0 किग्रा० मात्रा को 500-600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।  पत्ती धब्बा एवं तुलासिता रोग के नियंत्रण हेतु मैंकोजेब 75 प्रतिशत डब्लू०पी० की 2.0 किग्रा० अथवा कापर आक्सीक्लोराईड 50 प्रतिशत की 3.0किग्रा० मात्रा को 500-600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।
   बुकनी रोग के नियंत्रण हेतु घुलनशील गंधक 80 प्रतिशत 2.0 किग्रा० अथवा ट्राइडेमेफान 25 प्रतिशत डब्लू०पी०250 छिड़काव करें। आलू ग्राम 500-600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की दर से   
      आलू में अगेती व पछेती झुलसा रोग के नियंत्रण हेतु जिनेब 75 प्रतिशत डब्लू०पी० 2 किग्रा० अथवा कापर आक्सीक्लोराईड 50प्रतिशत डब्लू०पी० की 2.5 किग्रा० की मात्रा प्रति हेक्टेयर की दर से लगभग 500-600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। 
      मक्का में फाल आर्मी वर्म के नियंत्रण हेतु अण्ड परजीवी जैसे ट्राईकोग्रामा प्रेटिओसम अथवा टेलीनोमस रेमस के 50000 अण्डे प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करने से इनकी संख्या की बढ़ोत्तरी में रोक लगायी जा सकती है। यांत्रिक विधि के तौर पर सांयकाल (07 से 09 बजे तक) में 8 से 10 प्रकाश प्रपंच प्रति हेक्टेयर की दर से लगाना चाहिए। 15 से 20 बर्ड पर्चर प्रति हेक्टेयर लगाकर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। 35-40 फेरोमोन ट्रेप प्रति हेक्टेयर की दर से लगाकर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। 5 प्रतिशत पौध तथा 10 प्रतिशत मोभ क्षति की अवस्था में कीट नियंत्रण हेतु एन०पी०वी० 250 एल0ई0 अथवा मेटाराइजियम एनिप्सोली 5 ग्राम प्रति लीटर अथवा बैसिलस थुरिनजैनसिस (बी.टी.) 2 ग्राम प्रति लीटर की दर से प्रयोग करना लाभकारी होता है। इस अवस्था में नीम आयल 5 मिली0 प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने से भी कीटों की संख्या पर नियंत्रण किया जा सकता है। 10-20 प्रतिशत संक्रमण की स्थिति में रासायनिक नियंत्रण प्रभावी होता है। इस हेतु क्लोरेन्ट्रानिलीप्रोल 18.5 प्रतिशत एस0सी00.4 मिली0 प्रति लीटर पानी अथवा इमामेक्टिन बेनजोइट 0.4 ग्राम प्रति लीटर परी अथवा स्पाइनोसैड 0.3 मिली०प्रति लीटर पानी की दर, से घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए।
Share:

रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत


गौराबादशाहपुर(जौनपुर) । गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एकौना गांव के रेलवे अंडर ग्राउंड के पास एक महिला की ट्रेन के धक्के से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव की निवासी व आंगनवाड़ी सहायिका निशा यादव अपने मायके गयी हुई थी। रविवार को सुबह लगभग 11 बजे वह पैदल ही अपने घर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक निशा यादव जैसे ही एकौना गांव के पास बने रेलवे अंडर ग्राउंड के पास पहुचकर रेलवे ट्रैक पार करने लगी उसी समय जौनपुर के तरफ से सुपर फ़ास्ट पैसेंजर ट्रेन तेज रफ्तार में आ गयी। ट्रेन आने की आवाज निशा नही सुन सकी। वह रेलवे ट्रैक को पार करने लगी तभी ट्रेन ने धक्का मार दिया। ट्रेन के धक्के से आंगनवाड़ी सहायिका निशा यादव पत्नी कमलेश यादव (45) की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर महिला के परिजन और गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
Share:

पचहत्तर करोड़ बार सूर्य-नमस्कार का लक्ष्य पूरा


जौनपुर: योग गुरु बाबा रामदेव की प्रेरणा से आजादी के पचहत्तरवें वर्ष अमृत महोत्सव के तहत अखिल भारतीय स्तर पर किये जानें वाले पचहत्तर करोड़ बार सूर्य-नमस्कार को करनें का लक्ष्य हासिल करनें के उपरांत इस अभियान में लगे योग प्रशिक्षकों का स्वागत और अभिनन्दन किया गया। पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी और सूर्य-नमस्कार के राज्य समन्वयक अचल हरीमूर्ति के नेतृत्व में पचहटियां स्थित हरीमूर्ति वाटिका में इस अभियान में लगे योग प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया गया की लक्ष्य को हासिल करनें के उपरांत भी सूर्य-नमस्कार को हम सभी को जन जन तक निरन्तर पहुंचाते रहना है और जब भी कोई व्यक्ति इसे अपने जीवनशैली का हिस्सा बना लेगा तो उसके शरीर के हर तंत्र बहुत ही सुगमतापूर्वक कार्य करना शुरू कर देते हैं। श्री हरीमूर्ति के द्वारा बताया गया की आसनों का समूह सूर्य-नमस्कार तब और भी प्रभावी हो जाता है जब इसके साथ नियमित और निरन्तर भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गीथ प्राणायामों के साथ कम से कम दस मिनट तक मेडिटेशन को किया जाये 
Share:

मेधावी छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित



जौनपुर।  श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी द्वारा आयोजित श्री राम संकल्प सेवा फाउंडेशन के निमित्त मेधावी छात्र- छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया इस अवसर पर 8 से लेकर 10वीं तक के कक्षा के बच्चों को 3000 रूपये  एवं 11वीं 12वीं कक्षा के बच्चों को 3500 रूपये का छात्रवृत्ति एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।  
  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह जिला संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल स्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बच्चों को उच्च जीवन मूल्यों को संदर्भ रखते हुए कड़ी मेहनत करने की सीख दी, और उन्होंने मेधावियों को सम्मानित करने के लिए श्रीराम संकल्प सेवा फाउंडेशन को धन्यवाद भी दिया जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं को लक्ष्य बनाकर अपने अकादमिक शिक्षा को जारी रखने की सलाह दी साथ मे जिला संगठन मंत्री सन्तोष सिंह बघेल ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए सबसे पहले अपने लक्ष्य का निर्धारित होना सबसे जरूरी है कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के आयोजक श्री राम फाइनेंस ट्रांसपोर्ट के ब्रांच मैनेजर विश्वास सिंह जी ने कहा कि हमारी कम्पनी साधनहीन प्रतिभाशाली बच्चो को पिछले 3 वर्षों से छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है,कंपनी के इस प्रयास का उद्देश्य है कि प्रतिभाशाली होनहार बच्चो के पढ़ाई में कोई रुकवाट न आने पाए जिससे ये बच्चे अपने सपनो को साकार कर सके 
Share:

गैंगेस्टर एक्ट में रामपुर पुलिस चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार



गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 04 अभियुक्तों को थाना रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ  के पर्यवेक्षण में तथा  थानाध्यक्ष रामपुर ओमनारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रामपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग करते समय मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 14/22 धारा 3(1)  यूपी गैगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त 1. दयाशंकर पुत्र स्व0 राजनाथ मिश्र 2. सिद्धनाथ मिश्रा पुत्र स्व0 भगौती प्रसाद मिश्रा 3. सुरेश मिश्र पुत्र स्व0 राजित राम मिश्रा 4. अरूण मिश्रा पुत्र स्व0 आशाराम मिश्रा निवासीगण सपही नरसिंहदासपुर थाना रामपुर जौनपुर को  आज अपरान्ह भिउरा गेट के सामने से फरार होने के प्रयास के दौरान आवश्यक बल प्रयोग कर  गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त व आपराधिक इतिहास का विवरण-
1. दयाशंकर पुत्र स्व0 राजनाथ मिश्र निवासी सपही नरसिंहदासपुर थाना रामपुर   जौनपुर ।
आपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0 115/21 धारा 147/323/ 506/302 भादवि थाना रामपुर जौनपुर।
2.  मु0अ0सं0 55/20 धारा 147/323/504 /506/308/ 427 भादवि थाना रामपुर जौनपुर।

2. सिद्धनाथ उपा0 पुत्र स्व0 भगौती प्रसाद मिश्रा निवासी सपही नरसिंहदासपुर थाना रामपुर   जौनपुर ।
        आपराधिक इतिहास  - 1.मु0अ0सं0 115/21 धारा 147/323/ 506/302 भादवि थाना रामपुर जौनपुर।

3. सुरेश मिश्र पुत्र स्व0 राजित राम मिश्रा निवासी सपही नरसिंहदासपुर थाना रामपुर   जौनपुर ।
आपराधिक इतिहास  - 1.मु0अ0सं0 115/21 धारा 147/323/ 506/302 भादवि थाना रामपुर जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 55/20 धारा 147/323/504 /506/308/ 427 भादवि थाना रामपुर जौनपुर

4.अरूण मिश्रा पुत्र स्व0 आशाराम मिश्रा निवासी सपही नरसिंहदासपुर थाना रामपुर   जौनपुर ।
आपराधिक इतिहास  - 1.मु0अ0सं0 115/21 धारा 147/323/ 506/302 भादवि थाना रामपुर जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 55/20 धारा 147/323/504 /506/308/ 427 भादवि थाना रामपुर जौनपुर ।
गिरफ्तारी टीम-
1. थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह, थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2. हे0का0 इन्द्रदेव सिंह थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
3. हे0का0 राधेश्याम सिंह थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
4. का0 आकाश चौहान थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
5. का0 शिवम पाण्डेय थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
6. आ0चा0 शशिकान्त तिवारी थाना रामपुर जनपद जौनपुर । 
Share:

मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित



स्वयं मतदान करें व दूसरों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें- राजीव कुमार यादव

  जौनपुर। स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में विकास खण्ड शाहगंज में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के बीच मतदाता जागरूकता मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। ब्लाक के 148 विधालयो के अन्तर्गत 16 न्याय पंचायत में दो-दो न्याय पंचायत को मिलाकर 8 टीम बनाई गई है। आज सर सैय्यद अहमद इन्टर कालेज सबरहद के मैदान पर टूर्नामेंट का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज राजीव कुमार यादव ने फीता काट कर, गेंद को बल्ले से खेलकर व उपस्थित लोगों को मतदाता की शपथ दिलाकर उदघाटन किया।
   उदघाटन मैच मेहरावा, खलीलपुर का भादी, जमदहा न्याय पंचायत के बीच खेला गया।
जिसमें मेहरावा, खलीलपुर ने मैच जीत लिया। मेहरावां, खलीलपुर ने 8 विकेट पर 92 रन बनाए, जवाब में भादी, जमदहा की टीम 61 रन ही बनाकर आल आउट हो गई। मैन आफ द मैच प्रकाश कुमार रहे जिन्होंने 26 रन बनाकर दो विकेट लिए।
दूसरा मैच पाराकमाल, बड़ागांव का मानीकला, बरंगी न्याय पंचायत के बीच खेला गया। पाराकमाल, बड़ागांव की टीम ने 9 विकेट पर 61 रन बनाए, जवाब में मानीकला, बरंगी की टीम ने 4 विकेट पर 63 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। मैन आफ द मैच दिनेश प्रजापति रहें, जिन्होंने 15 रन बनाए व 3 विकेट लिए। मैच 10-10 ओवर के खेला गया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने  कहा कि बेहतर स्वास्थ के खेल का जीवन में बहुत महत्व है। लेकिन इस मतदाता जागरूकता क्रिकेट टूर्नामेंट का *उद्देश्य मतदाताओं को 7 मार्च को मतदान करने के लिए जागरुक व प्रेरित करना है*। जिससे *अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जौनपुर का मतदान प्रतिशत बढ़े, और एक मजबूत लोकतंत्र वाली बेहतर सरकार का गठन हो*।  आगे उन्होंने उपस्थित लोगों को शत् प्रतिशत मतदान करने हेतु तथा दूसरों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए संकल्प दिलाया।
कमेन्ट्री लोकेश मौर्य व संजीत जायसवाल ने किया। स्कोर्र सुजीत सोनकर रहें। अम्पायर संदीप सिंह, लल्लन प्रसाद, प्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, वीरेन्द्र कुमार, रजनीश सिंह, अहमद मिन्टो, सहित शिक्षक, शिक्षामित्र आदि उपस्थित रहे। 
Share:

कुष्ठ रोग से मुक्ति के लिए जनपदवासियों ने लिया संकल्प



पुण्यतिथि

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कुष्ठ निवारण तिथि के रूप में मनाया गया

14 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान, कुष्ठ रोग के बारे में दी जाएगी जानकारी

दूर की जाएगी कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियां, सामाजिक कलंक को मिटाने के लिए होगा प्रयास


जौनपुर,।  महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कुष्ठ कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कुष्ठ निवारण तिथि के रूप में मनाया गया। इस दौरान कुष्ठ प्रभावित लोगों को माइक्रो सेल्युलर रबर (एमसीआर) चप्पलें बांटीं गईं, उन्हें अपने घाव की साफ-सफाई के लिए सेल्फ केयर किट दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने कम्बल बांटा। 

   सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का संदेश पढ़कर सुनाया। उनके साथ लोगों ने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने का संकल्प लिया। बताया गया कि कुष्ठ रोग की पहचान बहुत आसान है और साध्य है। कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने का प्रयास करना चाहिए। लोगों ने कुष्ठ प्रभावित लोगों से कोई भेदभाव नहीं करने का भी संकल्प लिया। साथ ही किसी दूसरे व्यक्ति को भी भेदभाव नहीं करने देने, प्रभावित लोगों से जुड़े कलंक और भेदभाव समाप्त करने, उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए पूर्ण योगदान देने की बात कही।

   नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि अभियान के तहत जनपद में 14 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलेगा। इसके तहत जनपद के लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी जाएगी और कुष्ठ रोग व उससे ग्रसित मरीजों के बारे में भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। कुष्ठ रोग के सामाजिक कलंक को मिटाने का भी प्रयास किया जाएगा। जनपद में 2021 से ही एक्टिंग केस डिटेक्शन एंड रूटीन सर्विलांस अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के लिए 829 टीमें बनाई गईं हैं। प्रत्येक टीम में एक आशा कार्यकर्ता तथा उसके साथ एक पुरुष सहयोगी हैं और इस तरह से 1658 लोग काम कर रहे हैं। यह टीमें घर-घर भ्रमण करती हैं। इस दौरान पुरुष सहयोगी पुरुषों में तथा आशा कार्यकर्ता महिलाओं में देखते हैं कि किसी के चमड़े में दाग के साथ शून्यता तो नहीं है, जिसमें ऐसा दिखता है उसे नजदीकी प्राथमिक (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर भेजते हैं। संदिग्धों को मल्टी ड्रग ट्रीटमेंट (एमडीटी) दवा दी जाती है। अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग की शुरुआत में ही पहचान कर मरीज को दवा खिलाने की शुरुआत कर देना है जिससे कि मरीज को विकलांगता से बचाया जा सके। उन्होने बताया कि इस समय नए सिरे से टीम बनाने का प्रयास हो रहा है जिसमें लगभग 450 टीमें बनेंगीं और 900 के लगभग लोग मरीजों को खोजने के अभियान में लगेंगे। अप्रैल 2021 से अब तक 83 कुष्ठ रोगियों का उपचार चल रहा है जबकि इस दौरान 83 कुष्ठ रोगी उपचार कर ठीक भी किए जा चुके हैं।

लक्षण और बचाव: डॉ प्रभात ने बताया कि कुष्ठ रोग की प्रारम्भिक स्थिति में मरीजों में दाग के साथ ही दागवाले स्थान पर शून्यता जैसी स्थिति महसूस होती है। खुजली या दर्द नहीं होता है, त्वचा का रंग हल्का तैलीय हो जाता है। ऐसे लक्षणयुक्त व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच कराकर तुरंत मल्टी ड्रग ट्रीटमेंट (एमडीटी) दवा शुरू करा देनी चाहिए।

   कार्यक्रम में कुष्ठ प्रभावित लोगों के जलपान की व्यवस्था की गई। इस मौके पर नान मेडिकल सुपरवाइजर (एनएमएस) अखिलेश चंद यादव, चंद्रशेखर यादव, अखिलेश गुप्ता, कुष्ठ विभाग के वाहन चालक अलीम, अवकाशप्राप्त कर्मचारी फूलचंद के साथ ही विभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।  
Share:

शनिवार, 29 जनवरी 2022

366 ग्राम पंचायतों में टीकाकरण हेतु विशेष अभियान आयोजित



जिलाधिकारी ने किया टीकाकरण केंद्रों का सघन निरीक्षण

बीडीओ को कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

31 जनवरी तक शत-प्रतिशत टीकाकरण हेतु चल रहा है विशेष अभियान

देवरिया (सु0वि0) 29 जनवरी जनवरी माह में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 29 जनवरी को जनपद के 366 ग्रामपंचायतों में विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बैतालपुर एवं गौरी बाजार ब्लॉक के आधा दर्जन केंद्रों का सघन औचक निरीक्षण कर टीकाकरण की स्थिति जानी। साथ ही टीकाकरण अभियान में लापरवाही मिलने पर बैतालपुर के खंड विकास अधिकारी को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय गुड़री, बैतालपुर कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने युवा मंगल दल, आंगनबाड़ी और विकास विभाग द्वारा बनाए गए ड्यू लिस्ट का अवलोकन किया और डोर टू डोर कैंपेन चला कर वैक्सीनेशन से वंचित सभी लोगों का टीकाकरण आज ही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने15 से 18 आयु वर्ग के गांव के किशोरों से संवाद भी किया और उन्हें अपने गांव में बने केंद्र पर ही टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान एमओआईसी डॉक्टर अनुपम, खंड विकास अधिकारी अवनींद्र पांडेय, ग्राम प्रधान द्विजा देवी, एएनएम मीना सिंह सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, आशा, पंचायत सचिव, लेखपाल आदि मौजूद थे।

इसके पश्चात जिलाधिकारी बरारी प्रथम गांव में स्थित ठाकुर जी मंदिर पर बने टीकाकरण केंद्र पहुंचे। यहां ग्राम प्रधान अनिल मणि त्रिपाठी से ग्राम में वैक्सीनेशन से छूटे लोगों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 से 18 आयु वर्ग में ऐसे कई बच्चे होंगे जो विद्यालय नहीं जाते हैं। ऐसे लोगों को ग्राम स्तर पर चिन्हित कर उनका टीकाकरण आज ही सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बैतालपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बोरडीह में बने टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। प्रधान पार्वती देवी को गाँव के बुजुर्ग लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ड्यू लिस्ट एवं वैक्सीन की उपलब्धता भी जानी।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेंदुही क्षेत्र  बैतालपुर में पीआरडी जवानों द्वारा 15-18 वर्ष एवं 18-35 वर्ष आयु के लोगों की ड्यू लिस्ट न मिलने पर जिलाधिकारी ने बीडीओ से गहरी नाराजगी व्यक्त की और कड़ी कार्रवाई  की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि बैतालपुर ब्लॉक में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

गौरी बाजार में प्राथमिक विद्यालय गौरी बुजुर्ग में  स्थित टीकाकरण केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यू लिस्ट न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई। टीकाकरण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने केंद्र के सुपरवाइजर अशोक मिश्रा तथा एएनएम चंद्रावती के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान एमओआईसी बीएन गिरी, यूनिसेफ के डिविजनल कॉर्डिनेटर डॉ संदीप श्रीवास्तव, डॉ गुलजार त्यागी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित कई लोग उपस्थित थे।

इसके पश्चात जिलाधिकारी गौरी बाजार के उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरी बाजार-एक पहुंचे और ग्राम प्रधान कृष्ण मुरारी जायसवाल को गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं का टीकाकरण कराने के सम्बंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड टीका सभी के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

जिलाधिकारी के सघन निरीक्षण के दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, नायब तहसीलदार सदर, खंड विकस अधिकारीगण सहित विभिन्न अधिकारी मौजद थे।


बॉक्स संख्या 1

30 जनवरी को 379 ग्राम पंचायतों में चलेगा टीकाकरण अभियान*


जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि 30 जनवरी को जनपद के 379 ग्राम पंचायतों में टीकाकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। जनवरी माह में जनपद का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। सभी केंद्रों पर 15-18 आयु वर्ग, 18 से अधिक आयु वर्ग के छूटे लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने जनपदवासियों से टीकाकरण कराने की अपील की।
Share:

मतदाता फोटो पहचान पत्र के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज की गई है निर्धारित


देवरिया (सू0वि0) 29 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सर्वसाधारण सहित जनपद के समस्त सम्मानित मतदाताओं को अवगत कराया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदाता फोटो पहचान पत्र के विकल्प के संबंध में प्रतिरूपण को रोकने की दृष्टि से मतदान के समय, मतदान केंद्र पर मतदाता को अपनी पहचान के लिये निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (एपिक) प्रस्तुत करना होता है, जो निर्वाचक एपिक प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं होंगे, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिये निर्धारित वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज यथा  आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, बैंको/डाक घरों  द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तगर्त जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज,केन्द्र / राज्य सरकार / लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों / विधायकों / विधान परिषद् सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटीआईडी(यूआईडी कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।
      जिलाधिकारी ने बताया है कि  एपिक के मामले में, उसमें प्रविष्टियों को मामूली विसंगतियों लेखन अशुद्धि वर्तनी की अशुद्धि इत्यादि को नजरअंदाज कर देना चाहिए बशर्ते निर्वाचक की पहचान एपिक द्वारा स्थापित की जा सके। यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रदर्शित करता है, जो कि किसी अन्य विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी किया गया है, ऐसे एपिक भी पहचान स्थापित करने हेतु स्वीकृत किये जाएंगे, बशर्त उस निर्वाचक का नाम जहां यह मतदान करने आया है उस मतदान केन्द्र से संबंधित निर्वाचक नामावली में उपलब्ध हो। यदि फोटोग्राफ इत्यादि के बेमेल होने के कारण निर्वाचक की पहचान सुनिश्चित करना समय न हो तब निर्वाचक को उपर्युक्त वर्णित किसी एक वैकल्पिक फोटो दस्तावेज को प्रस्तुत करना होगा।
     उपर्युक्त वैकल्पिक फोटो दस्तावेज में से किसी बात के होते हुये भी प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 20क के अधीन निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत है मतदान केन्द्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा कोई अन्य पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।
 
Share:

शुक्रवार, 28 जनवरी 2022

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए शत-प्रतिशत हो आवेदन: डीएम


देवरिया (सु0वि0)28 जनवरी
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने गूगल मीट के माध्यम से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार हेतु समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया।

      जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनवरी से मार्च 2022 तक निर्धारित समयावधि में विद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों को ऑनलाईन जमा किया जाए।
     जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि एक अभियान चलाकर उक्त कार्यक्रम को सफल क्रियान्वयवन करायी गयी।
      जिलाधिकारी द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे ऑपरेशन कायाकल्प में जनपद में अधिकाश विद्यालयों में अच्छे कार्य हुए है, इस स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार जनपद देवरिया हेतु अवश्य रूप से नामित कराया जाए।
     उपस्थित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, विद्या भवन, निशातगंज लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त कार्य को समयान्तर्गत सुनिश्चित करने हेतु 05 जिला समन्वयकों को 03-03 विकास खण्ड आवंटित करते हुए नोडल अधिकारी नामित किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में उत्कृष्ट विद्यालयों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किये जाने हेतु शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा भारत सरकार के संलग्न पत्र के क्रम में परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों द्वारा शत-प्रतिशत रूप से प्रतिभागिता (Participation, Registration & Submission) सुनिश्चित किये जाने हेतु प्रदेश स्तर से "It's time to showcase my school" अभियान का शुभारम्भ किया किया गया है। निर्धारित प्रक्रिया को निर्धारित समयाधि में पूर्ण कराने हेतु समय सारिणी निर्गत दी गयी है।
     जनपद स्तर पर विद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों को ऑनलाइन जमा करने की तिथि जनवरी- मार्च 2022, जिला स्तर पर पुरस्कारों के लिए चयन 01 अप्रैल-15 मई, राज्य / केन्द्रशासित प्रदेश स्तर के पुरस्कारों के लिए चिन्हांकित विद्यालयों की सूची जमा करने की तिथि 22 मई तक निर्धारित है।
      राज्य स्तर पर राज्य / केन्द्रशासित प्रदेश स्तर के पुरस्कारों के लिए विद्यालयों का चयन की तिथि 22 मई-30 जून, राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के लिए चिन्हांकित विद्यालयों की सूची जमा करने की तिथि 01 जुलाई-07 जुलाई निर्धारित है।
     राष्ट्रीय स्तर पर चिन्हांकित विद्यालयों की स्थिति का सत्यापन करने की तिथि 07 जुलाई-07 सितंबर, राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार समारोह की सम्भावित तिथि 15 अक्टूबर (विश्व हाथ धुलाई दिवस) निर्धारित है।
        
गूगल मीट में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार राय, अधिशासी अभियंता जल निगम, राज्य परियोजना कार्यालय स्तर निर्माण के यूनिट इंचार्ज मण्डलीय समन्वयक यूनिसेफ समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक (एसएसए) समस्त एस०आर०जी० जुड़े रहे।
Share:

आयोग द्वारा चिन्हित आवश्यक सेवाओं से जुडे विभागों के साथ डाक मतपत्र के द्वारा मतदान करने के संबंध में सम्पन्न हुई बैठक



 विभागो को नोडल अधिकारी नामित किए जाने तथा ऐसे कर्मियों को फार्म 12डी उपलब्ध कराए जाने के दिए गए निर्देश 

 देवरिया (सू0वि0) 28 जनवरी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज ने  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा  अनिवार्य सेवा की श्रेणी में कुल 11 सेेवाओं से जुडे विभागो की बैठक निर्वाचन कार्यालय में की  इस दौरान उन्होने निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपने विभाग के किसी अधिकारी को इसके लिए नोडल अधिकारी नामित करने एंव ऐसे कर्मियों को फॉर्म 12डी उपलब्ध कराते हुए उसकी सूचना उपलब्ध कराए जाने को कहा।
      एडीएम ने बताया कि आयोग द्वारा ऐसे सेवाओ से जुडे कर्मियों को चिन्हित कर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने हेतु अर्ह किया गया है। उन्होने बताया कि फार्म 12 डी ऐसे कर्मचारियों को उपलब्ध कराना है जो निर्वाचन तिथियों में ड्यूटी पर रहने के कारण मतदान की सुविधा मतदेय स्थल पर जाकर नहीं उठा पायेगें। ऐसे कर्मचारी के द्वारा फार्म- 12डी को पूरा भर कर  उपलब्ध कराना होगा। ऐसे सभी प्रपत्र 12डी को विभागीय नोडल अधिकारी के द्वारा सत्यापन किया जाना होगा, 12डी प्रत्येक दशा में अधिसूचना जारी होने के 05 दिन के अन्दर रिटर्निंग आफिसर को प्राप्त हो जाना चाहिए तथा नोडल अधिकारी का दायित्व होगा कि वह अपने सभी कर्मचारी को इससे अवगत करायें।
        
       बैठक में ए एसडीएम मंजूर अहमद ,एसीएमओ डॉ संजय चंद, अधीक्षण अभियंता विद्युत जीएम यादव, पोस्टआफिस, स्वास्थ्य, टेलीफोन, सूचना विभाग सहित आवश्यक सेवाओं से जुडे विभागो के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Share:

29 जनवरी को 366 ग्राम पंचायतों में 30 जनवरी को 379 और 31 जनवरी को 376 ग्राम पंचायतों में लगेगा विशेष कैम्प



जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से किया सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

देवरिया (सु0वि0) 28 जनवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जनवरी माह के अंत तक जनपद में शत-प्रतिशत अर्ह व्यक्तियों का कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने के लिए दिनांक 29, 30 एवं 31 जनवरी को जनपद में विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के सक्रिय नेतृत्व में एवं पंचायती राज विभाग एवं अन्य विभागों के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों  द्वारा अवशेष व्यक्तियों के कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु डोर-टू-डोर प्रसार/जागरूकता अभियान के साथ वृहद वैक्सीनेशन अभियान चलाए जाने का निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि 29 जनवरी को जनपद के कुल 366 ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलेगा। इनमें बैतालपुर ब्लॉक की 36, बनकटा की 24, बरहज की 14, भागलपुर की 22, भलुअनी की 28, भटनी की 25, भाटपार रानी की 19, देवरिया सदर की 28, देसही देवरिया की 15, गौरी बाजार की 27, लार की 24, पथरदेवा की 15, रामपुर कारखाना की 21, रुद्रपुर की 29, सलेमपुर की 28 और तरकुलवा की 11 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसी प्रकार 30 जनवरी को कुल 379 तथा 31 जनवरी को 376 ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि मेगा कैंप आयोजित होने वाली ग्राम पंचायतों में डुग्गी/ मुनादी के माध्यम से आमजन को वैक्सीनेशन कैंप के बारे में जानकारी दी जाएगी। वैक्सीनेशन स्थल पर आमजनों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी। पंचायत सहायकों एवं सफाई कर्मियों तथा रोजगार सेवकों द्वारा ग्राम पंचायत के प्रत्येक मजरे-पुरवे में घर-घर जाकर अहर्ता रखने वाले व्यक्तियों को टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

बॉक्स संख्या-1

शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने वाले प्रधानों को किया जाएगा सम्मानित
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि इस तीन दिवसीय विशेष अभियान में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में गणतंत्र दिवस के दिन 38 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने पर सम्मानित किया गया है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में टीकाकरण कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
Share:

31 जनवरी तक करें नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन



देवरिया (सू0वि0) 28 जनवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने समस्त कार्यालयाध्यक्ष निगम/निकाय/ परिषद/ उपक्रम/ संस्थान बोर्ड को निर्देशित किया है कि निर्धारित गाइडलाइन्स के अनुसार व्यक्तिगत एवं संस्थागत श्रेणी के अन्तर्गत नारी शक्ति पुरस्कार के लिए नामांकन कराया जाये। नामांकन आनलाइन पोर्टल www.awards.gov.in पर  31 जनवरी 2022 तक उपलब्ध किया जाएगा। नारी शक्ति पुरस्कार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण या इससे संबंधित अथवा आनुषांगिक क्षेत्रों में वरियतः असाधारण परिस्थितियों में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए व्यक्तियों समूहों संगठनों गैर-सरकारी संगठनों आदि को दिए जा सकते हैं। नारी शक्ति पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों समूहों गैर-सरकारी संगठनों संस्थानों आदि को प्रदान किये जा सकते हैं, जिन्होंने महिलाओं को निर्णयकारी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया हो, पारंपरिक और गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में महिलाओं को कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित किया हो, ग्रामीण महिलाओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था हेतु कार्य किया हो, महिलाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, कला, संस्कृति आदि जैसे गैर पारंपरिक क्षेत्रों में ठोस रूप में और सुरक्षा एवं संरक्षा, स्वास्थ्य एवं सेहत, शिक्षा, कौशल विकास, महिलाओं का आवर एवं सम्मान आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण ढंग से बढ़ावा दिया हो।  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्धारित गाइडलाइन्स के अनुसार संबंधित पात्र महिलाओं का नामांकन कराते हुये उसकी सूचना जिला परिवीक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराये।

 
Share:

चुनाव से जुड़े कार्मिकों का ससमय हो ड्यूटी पत्र वितरण: सीडीओ



निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों को लगे बूस्टर डोज

 देवरिया (सू0वि0)28 जनवरी। विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के सम्पदान हेतु मतदान कार्य में लगे मतदान कार्मिको के पूर्ण वैक्शीनेशन के सम्बन्ध में दिनांक 28.01.2022 को अपरान्ह 12:00 बजे गूगल मीट पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सह कार्मिक प्रभारी श्री श्रवण कुमार राय, जिला विकास अधिकारी, सन्तोष कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं नीरज कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा विभिन्न विभागो के कार्यालयाध्य उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी देवरिया द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त कार्यालयाध्यक्ष कलेक्ट्रेट देवरिया में स्थिति एन०आई०सी० से समस्त मतदान कार्मिको की ड्यूटी प्राप्त कर ससमय वितरित करा दे। ताकि सम्बन्धित कार्मिक को प्रशिक्षण के सम्बंध में समय से जानकारी प्राप्त हो जाये। पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण इन्दिरा गाँधी बालिका इण्टर कालेज, टाउन हाल परिसर, देवरिया एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण एस०एस०बी०एल० इण्टर कालेज, गोरखपुर रोड, देवरिया में दिनांक 31.01. 2022 से 3.02.2022 तक दो पालियों में प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक एवं अपरान्ह 02:00बजे से 04:00 बजे तक दिया जायेगा।

समस्त कार्यालयाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेगे कि उनके कार्यालय के अधीन कार्यरत जो भी कार्मिक निर्वाचन प्रक्रिया में लगे है, उनको वैक्शीन की द्वितीय डोज अनिवार्य रूप से लग जाये तथा जिन कार्मिको को द्वितीय डोज लगे हुए तीन माह का समय व्यतीत हो चुका है, वे कार्मिक अनिवार्य रूप से PRECATION डोज लगवा ले। इसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष की होगी।


Share:

बुधवार, 26 जनवरी 2022

शहीदों के परिवार को डीएम ने किया सम्मानित


जौनपुर।  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 1962, 1965, तथा 1971 की लड़ाई में शहीद हुए सैनिकों की 10 विधवाओं को सैनिक कार्यालय में 3100 रुपये का चेक और एक-एक कंबल देकर सम्मानित किया और उनका हाल चाल जाना।उन्होंने कहा आप सभी पर हम सभी को गर्व है। 
Share:

24 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार



जौनपुर।। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने बीती रात सतहरिया हाईवे से मुखवीर की सूचना पर 24 किलो गांजा के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनो बदमाश प्रतापगढ़ का रहने वाला है।
एसपी देहात शैलेन्द्र सिंह ने पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अराधियों के विरूध चलाये जा रहे अभियान के तहत कल रात थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर अपनी टीम के साथ वाहनों चेकिंग कर रहे थे इसी बीच मुखवीर की सूचना पर सतहरिया हाईवे पर 24 गांजा के साथ तीन बदमाशो को दर दबोचा। पकड़े गये बदमाशो में श्याम लाल यादव निवासी गौरा थाना फतनपुर प्रतापगढ़, अजय कुमार गुप्ता निवासी निर्भयपट्टी थाना फतनपुर प्रतापगढ़ और अनुप गुप्ता निवासी नाथ का पूरा थाना फतनपुर प्रतापगढ़ शामिल है।

सभी को एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। 
Share:

तीन शातिर जालसाज गिरफ्तार, 42 एटीएम और कट्टा कारतूस बरामद



*जौनपुर।। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने तीन शातिर जालसाजो को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 42 एटीएम कार्ड, चोरी बाइक और तमंचा और कारतूस बरामद किया है। ये जालसाज दूसरे ग्राहको के खाते से पैसा निकालने और आन लाइन खरीद्दारी करने का काम करते थे।
एसपी देहात शैलेन्द्र सिंह के अनुसार मंगलवार को दिन में मुखवीर ने की सूचना पर मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड व पिन कोड को चोरी कर एटीएस कार्ड से पैसा निकालने व आनलाइन खरीददारी करने वाले गिरोह को चोरी की योजना बनाकर अपराध करने के लिये आते समय ही गोविन्दासपुर पुल के पास से 3 शातिर अपराधियों को कुल 42 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, सात हजार रुपया नगद, 3 अवैध तमंचा 315 बोर मय 3 जिन्दा कारतूस व चोरी की एक अपाचे मोटर साइकिल के साथ दिनांक 25/01/2022 को समय करीब 13.10 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है 
Share:

पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य परेड का आयोजन

जौनपुर* ।आज 73वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जौनपुर पुलिस की  परेड का एक झलक  अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा परेड का निरीक्षण किया गया।
Share:

मंगलवार, 25 जनवरी 2022

अबकी बार मतदान प्रतिशत हो 80 पार:डीएम


राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर किया जनपदवासियों से वर्चुअल संवाद

मतदान केंद्रों पर होगी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था

अराजक तत्वों पर रहेगी कड़ी निगाह, नहीं पहुंचा पाएंगे मतदान प्रक्रिया में बाधा:डीएम

*समावेशी, सुगम एवं सहभागी होगा निर्वाचन:डीएम*

 देवरिया (सू0वि0)25 जनवरी। जनपद देवरिया के सभी मतदाता प्रण लें कि इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शुरुआत खुद से करेंगे। 3 मार्च को घरों से निकलेंगे और अपने परिजनों, मोहल्ले वासियों और गांव वालों अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। जनपद के मतदाता कमर कस लें तो *अब की बार 80 से पार* मतदान प्रतिशत संभव है। ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम जनपद के मतदान प्रतिशत में 20 से 25 अंकों की लंबी छलांग न लगा पाए।

उक्त बातें जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर यूट्यूब के माध्यम से जनता से संवाद के दौरान कही। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विगत चुनावों के आंकड़ों से स्पष्ट है कि जनपद में मतदान का प्रतिशत 60% का आंकड़ा नहीं छू पाया है। इसमें बड़ी छलांग लगनी चाहिए और इसके लिए आवश्यक है कि मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोग जुड़े और 3 मार्च को मतदान के दिन बाहर निकले। स्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो रही हैं। कोविड-19 संक्रमण काल 3 मार्च तक न्यूनतम स्तर पर होने का अनुमान है। उस समय मौसम भी अनुकूल रहेगा और लोगों को घरों से निकलने में सुविधा होगी। 

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। सभी मतदान बूथों पर न्यूनतम सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था, कोविड हेल्प डेस्क, शेड, वेटिंग रूम, बिजली, फर्नीचर की व्यवस्था मतदाताओं के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे मतदाताओं को वोटर फ्रेंडली वातावरण मिलेगा।

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को व्यापक स्तर पर जागरूक किया गया है मतदाता चौपाल, हस्ताक्षर अभियान, चुनावी पाठशाला, ईवीएम वीवीपेट के प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम मतदान प्रतिशत वाले 100-100 बूथों को चिन्हित विशेष अभियान चलाया गया है।

महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 पिंक बूथ की स्थापना की जा रही है। इन बूथों पर सभी मतदान कर्मी महिलाएं होंगी, जिससे महिला मतदाताओं को सुविधा होगी और अपनेपन का एहसास होगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 आदर्श बूथ भी बनाए जा रहे हैं, जहां पर सुविधाएं न्यूनतम न होकर अधिकतम होंगी। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और कर्मचारी/स्वयंसेवक की तैनाती होगी।

दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध होगी। वे घर से मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। मतदान टीम उनके घर जाकर पोस्टल बैलेट की सुविधा देगी। आर्म्ड फोर्स सहित 11 तरह की सेवाओं के कर्मियों को भी पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

चुनाव में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं, मतदान कर्मियों, और स्वास्थ्य कर्मियों सभी को 3 मार्च से पहले डबल डोज से वैक्सीनेट करने का अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में 87% लोगों को कोविड की पहली डोज तथा 68% लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। सभी मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी, जहां मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग इत्यादि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जनपद में मतदान केंद्र बड़े कॉलेजों में बनाए गए हैं, जिससे सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना संभव होगा।

जिलाधिकारी ने कहा की बूथों की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधीन होगी। नागरिक पुलिस और आक्जलरी फोर्स साथ में तैनात रहेंगे। चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने तथा मतदाताओं को डराने धमकाने वाले संभावित अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके लाइसेंसी हथियार जमा कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों को आश्वस्त किया कि चुनाव पूर्णतया सुरक्षित माहौल में होगा और किसी भी अराजक तत्व को चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने नहीं दिया जाएगा।


बॉक्स संख्या 1

कोविड वैक्सीनेशन कराने की अपील

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन में मतदाता दिवस पर संवाद के दौरान जनपद वासियों से कोविड वैक्सीनेशन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड वैक्सीन गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा गम्भीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और इसे लगवाने से उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

Share:

मनाया गया मतदाता दिवस-अरुण कुमार स्वर्गीय रविन्द्र किशोर शाही ब्लॉक सभागार पथरदेवा

देवरिया में मतदान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 338-विधान सभा पथरदेवा अंतर्गत समस्त विकास खंड पथरदेवा, तरकुलवा, देसही देवरिया एवं बैतालपुर में अच्छा काम करने वाले कुल 25 बी0एल0ओ0, 10 सुपरवाइजर ,4 स्वीप नोडल एवं 15 छात्रों को प्रशस्ति पत्र, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अपर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार, खंड विकास अधिकारी सुरेश प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी पथरदेवा गोपाल मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी देसही देवरिया महेंद्र प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी पंचायत दिनेश सिंह मौर्य, स्वीप नोडल पथरदेवा केशव प्रताप शाही, स्वीप नोडल तरकुलवा प्रफुल्ल ओझा, स्वीप नोडल देसही देवरिया दुर्विजय सिंह एवं स्वीप नोडल बैतालपुर अनुज पांडेय द्वारा मतदाता दिवस पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिला अधिकारी महोदय द्वारा मतदाता दिवस के संबंध में दिए गए संदेश को यूट्यूब के माध्यम प्रोजेक्टर पे दिखाया गया। कार्यक्रम में मतदाता दिवस संबंधी अपील वाले गीत को उमाशंकर दृवेदी द्वारा प्रस्तुत किया गया, तदुपरांत समस्त को मतदाता शपथ खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र द्वारा दिलवाया गया। मतदान संबंधी बी0एल0ओ0 के कार्य पर चर्चा रमेश प्रसाद, सुनील राव, अफजल हुसैन द्वारा करते हुए बताया गया कि BLO के  कार्यक्षेत्र में आने वाले समस्त को जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, उन्हें फॉर्म 06 भरकर मतदाता बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सुपरवाइजर के कार्यो पर चर्चा करते हुए गोविन्द पांडेय, सुनील त्रिपाठी, उमेश प्रसाद द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय मे दिव्यांग एवं 80+ मतदाताओं के सर्वे के क्रम में 12 घ भरवाने का कार्य किया जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा इसबार दिव्यांग एवं 80 प्लस मतदाताओं को बैलेट पेपर के माध्यम से वोट दिलवाया जाएगा। इस तरह के जो भी मतदाता बैलेट पेपर से वोट देना चाहते हैं उन्हें फार्म 12 घ के माध्यम से सहमति लिया जा रहा है और विधानसभा में उनका वोट घर पर ही बैलट पेपर के द्वारा लिया जाएगा तथा जो बैलट पेपर के माध्यम से वोट देना नहीं चाहते हैं वे लोग अपने मतदान स्थल पर जाकर वोट देने का कार्य करेंगे। विद्यालय स्तर पर आयोजित किए गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए विद्यालय के छात्रों के द्वारा बताया गया कि इस बार विद्यालयों पर रंगोली, स्लोगन, मतदाता शपथ एवं विभिन्न तरह के कार्यक्रमों से मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वीप नोडल अनुज कुमार पांडेय, केशव प्रताप शाही के द्वारा बताया गया कि ब्लॉक स्तर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता एवं मतदाताओं को बनाने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम जैसे मतदाता शपथ, चुनाव पाठशाला, चुनाव चौपाल, चुनाव मेला आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसके फलस्वरूप विधानसभा स्तर पर लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ तथा समस्त को मतदाता बनाने का कार्य किया गया । इस कार्य हेतु ग्राम सभा स्तर ग्राम सचिव तथा विकास स्तर पर विकास स्तरीय अधिकारियों का काफी सहयोग मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्वाचन  रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ अपर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार के द्वारा बताया गया कि इस बार यथासंभव कोशिश करना है कि मतदान प्रतिशत 80% से कम ना हो। 3 मार्च 2022 को पथरदेवा विधानसभा का चुनाव होने वाला है, जिसमें सभी मतदाताओं को अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर वोट देने के लिए जागरूक किया जाना है। कोशिश किया जाएगा कि कोई भी मतदाता घर न रहे , सभी लोग अपने मतदान स्थल पर पहुंचकर शत-प्रतिशत मतदान देना सुनिश्चित करें। इस कार्य के लिए एक योजना बनाते हुए अभी से लोगों को जागरूक कर दिया जाए । इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुरेश प्रसाद जी के द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में कोविड-19 के वैक्सीनेशन हेतु सर्वे का कार्य चल रहा है जिसके अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जा किया जा रहा है कि वे कौन से मतदाता हैं, जिनका अभीतक टीकाकरण नहीं हुआ है । जब यह सूची प्राप्त हो जाएगी तो सभी मतदाताओं को कोविड-19 का टीकाकरण चुनाव के पहले करा दिया जाएगा । इस कार्य के लिए रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, शिक्षक आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा आदि को लगाया गया है तथा सभी के आपसी सामंजस्य से कार्य को किया जा रहा है। यह कार्य बहुत ही जल्द संपन्न हो जाएगी। खंड अधिकारी गोपाल मिश्र के द्वारा बताया गया कि सभी शिक्षक यह सुनिश्चित कर लें कि मतदान के दौरान कोई भी मतदाता बाकी न रहे । इस कार्य हेतु चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रमों का संचालन किया जाए।
Share:

राजकीय बाल गृह तथा जिला कारागार देवरिया का सचिव ने किया वर्चुअल निरीक्षण



 देवरिया (सू0वि0)25 जनवरी।आज दिनांक 25.01.2022 दिन मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राजकीय बाल गृह तथा जिला कारागार देवरिया का  वर्चुअल निरीक्षण  किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान द्वारा बच्चों से उनका हाल चाल जाना गया तथा किसी भी तरह के परेशानियां व विधिक समस्याओं के बारे में जानकारियां ली गई। सचिव द्वारा बच्चों  को उनके अधिकारों व विधिक प्राविधानों की जानकारियां दी गयी। राजकीय बाल गृह के परिसर को निरंतर साफ रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा बदलते मौसम के अनुसार गर्म कपड़े दिए जाने तथा अलाव की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक कोरोना से बचाव हेतु 15 वर्ष से 18 वर्ष के बीच कुल 10 बच्चो का टीका करण हुआ है। इस अवसर  पर  राजकीय बाल गृह के कर्मचारी और  बच्चे उपस्थित रहें। सचिव द्वारा जिला कारागार देवरिया में रह रहे कैदियों का विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उनका हाल चाल जाना तथा निरूद्ध बंदियों हेतु लोक अदालत के माध्यम से रिहाई हेतु चर्चा की गई। इस दौरान सचिव द्वारा जिला कारागार देवरिया को माननीय हाई पॉवर कमेटी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करने हेतु निर्देशित किया।बंदियों हेतु मीनू के अनुसार भोजन व गर्म कपड़े देने पर जोर दिया गया। बंदियों की स्वास्थ्य संबंधित जांच निरंतर करायी जाय तथा किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत उसका निदान कराया जाय।

Share:

मताधिकार सबसे मूल्यवान अधिकार:डीएम



जिलाधिकारी ने दिलाई मतदाता शपथ
*स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील

*देवरिया(सु0वि0)25जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अग्रसेन इंटर कॉलेज में आज आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि एक मजबूत और परिपक्व लोकतंत्र की बुनियाद मतदाता और उसका मत है। यह संविधान द्वारा प्रदत्त सबसे मूल्यवान अधिकार है। सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पहले सारी सत्ता राजा में निहित थी। सारे निर्णय उसकी इच्छा के अधीन थे। किंतु, लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार और नागरिक दो पक्ष हैं, जिसमें नागरिकों का पलड़ा भारी है, क्योंकि वही सरकार को चुनते हैं। काम पसंद न आने पर नागरिक सरकार को बदल सकते हैं, इसलिए नागरिक अपने अधिकार के महत्व को समझें और इसका अधिक से अधिक प्रयोग करें। जनपद में मतदान के विगत आंकड़ों से स्पष्ट है कि जनपद के लगभग 40% लोग अपने मताधिकार का प्रयोग ही नहीं करते हैं जो कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने मतदाताओं से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की।जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्रीय पर्व के तुल्य है। 15 अगस्त, 26 जनवरी और 2 अक्टूबर सरीखा भाव इस पर्व के लिए भी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि सभी लोग मतदान करने का संकल्प लें। जो लोग अभी तक मतदाता नहीं बन पाए हैं, उन्हें मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। 3 मार्च तक एक श्रृंखला बना लें और संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करें। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज ने आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गरत अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत और मतदान गीत का गायन किया। डायट देवरिया के छात्रों ने एकांकी के माध्यम से प्रलोभनों से बचते हुए भविष्य के लिए मतदान करने के लिए जागरूक किया। गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्रों ने मनमोहक फरुआही नृत्य प्रस्तुत किया। कस्तूरबा बालिका विद्यालय, जीआईसी और अग्रसेन इंटर कॉलेज के छात्रों ने भी अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता, जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोपाल दत्त शुक्ल सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, अध्यापक, एनसीसी एवं स्काउट के छात्र एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

बॉक्स संख्या-1

डिजिटली सशक्त बनें मतदाता:डीएम
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा की निर्वाचन आयोग मतदाताओं की सुविधाओं के लिए विभिन्न ऑनलाइन एप्स एवं वेबसाइट पर सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से न सिर्फ ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है बल्कि प्रत्याशी के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड देखे जा सकते हैं और ऑनलाइन शिकायत भी की जा सकती है। इसी प्रकार सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से डिजिटली सशक्त मतदाता होने की अपील की।


*
बॉक्स संख्या-2

अपना देवत्व उभार 80% से अधिक वोट करें जनपदवासी: डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि देवरिया का अर्थ देवनगरी है। उन्होंने जनपद वासियों से अपने देवत्व को उभार कर प्रजातंत्र को मजबूत बनाने के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि अबकी बार 80% से भी अधिक वोटिंग करने के लक्ष्य में सभी जनपदवासी सहभागी बने ।
Share:

स्वीप कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा बेस्ट अवार्ड से नवाजे गए सीडीओ


जिलाधिकारी ने दी बधाई

सीडीओ डीएम सहित सभी टीम सदस्यों व जनपदवासियों के प्रति जाहिर की कृतज्ञता

देवरिया (सु0वि0)25 जनवरी।12 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन अवसर पर इस जनपद के मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार को सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता-2021 के लिए उत्कृष्ट योगदान हेतु बेस्ट अवार्ड से मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा नवाजा गया है। इस उपलब्धि का श्रेय सीडीओ ने जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन को दिया है। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़े सभी टीम सदस्य यथा जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अन्य सभी टीम सदस्यों के भी प्रति आभार जताया है। 

      सीडीओ ने कहा है कि सभी के सहयोग से यह सफलता मिली है। इसके लिए हम सभी के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा है कि  जागरूकता कार्यक्रम से जनपद में जेंडर रेशियो में 45 अंक की वृद्धि दर्ज हुई है। प्रयास है कि जनपद में मतदान प्रतिशत  प्रदेश में सर्वाधिक हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए यह प्रयास है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में 100-100 बूथों को जहां मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है वहां विशेष प्रोग्राम तथा अन्य क्षेत्रों में भी प्रोग्राम संचालित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाए। इसके लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सहित ग्राम स्तरीय सभी कर्मियों को डोर टू डोर लगाकर सर्वे कराया जा रहा है तथा लोगों को प्रेरित कर मतदान में भाग लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए नुक्कड़ नाटक, चौपाल जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रयास होगा कि 3 मार्च को सभी लोग घरों से निकलकर अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।

   उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर जागरूकता से जुड़े बैनर, कार्ड धारकों को प्रेरित किए जाने के कार्य किए जाएंगे। विद्यालयों में एक-एक छात्र व छात्रा को वोटर आइकॉन के रूप में चयनित किया गया है जो 18 वर्ष के हर मतदाता को प्रेरित करेंगे कि वे अपने मतदान का प्रयोग अवश्य ही करें। तहसील के कर्मी भी एक-एक लोगों से जुड़ेंगे। उन्हें मतदान के लिए शपथ दिलाएंगे। प्रयास होगा कि 3 मार्च को देवरिया जनपद प्रदेश में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत का जनपद बनेगा।

 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने मुख्य विकास अधिकारी के इस उपलब्धि पर उन्हें विशेष रुप से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्य विकास अधिकारी के निष्ठा व लगन से किए गए कार्यों से ही उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है। जिसपर सभी जनपदवासी को गर्व का अनुभव हो रहा है।
Share:

शनिवार, 22 जनवरी 2022

हैल्थ बुलेटिन



64केस पॉजिटिव मिले
 जनपद देवरिया में कोविड-19 के सक्रिय रोकथाम हेतु नियमित रूप से संभावित व्यक्तियों का परीक्षण किया किया जाता है. आज एंटीजन से 1251, आरटी पीसीआर से 1626 इस प्रकार कुल 2877 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया जिसमें 64 केस पॉजिटिव पाए गए हैं. आज जनपद देवरिया में कोविड-19 के 582  एक्टिव केसेस है. आज तक कुल  1148965 केसेस का परीक्षण किया जा चुका है. जिसके सापेक्ष 1151 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए हैं. कुल पाए गए पॉजिटिव केसेस के सापेक्ष 434948 व्यक्तियों का कांटेक्ट ट्रैसिंग  कराया गया. आज होम आइसोलेशन में  561 व्यक्ति हैं जबकि 16 मरीज अन्य जनपद में अपना इलाज करा रहे हैं.*कोविड-19 टीकाकरण

कोविड-19 टीकाकरण
 जनपद देवरिया में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य ( 18 वर्ष आयु से अधिक ) 22 लाख 90 हजार 251 के सापेक्ष 19 लाख 52 हजार 190 व्यक्तियों को प्रथम डोज़  15 लाख आठ हजार 250  लाभार्थियों को सेकंड डोज़ से अच्छादित किया गया है. 18 से 44 आयु वर्ग के 1549369 लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष 1254031 लाभार्थियों को प्रथम डोज़ से तथा  प्रथम डोज़ के सापेक्ष 916060 लाभार्थियों को सेकंड डोज़ से एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के निर्धारित के लक्ष्य 740872 लाभार्थियों के सापेक्ष 674657 लाभार्थियों को प्रथम डोज़ से तथा प्रथम डोज़ के सापेक्ष 06 लाख 68 हजार 701 लाभार्थियों को सेकंड डोज़ से आच्छादित किया जा चुका है. आज कुल 28980. लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया. 15 से 18 वर्ष आयु के 118864 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया. दिनांक 10 जनवरी से प्रारंभ हेल्थ केयर वर्कर,फर्स्ट लाइन वर्कर,तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लगने वाले प्रिकॉशनल डोज़ के कुल 12416 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है.

*डॉ रमेश गोयल, अपर निदेशक का भ्रमण*, 
डॉ रमेश गोयल, अपर निदेशक
चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण, गोरखपुर मंडल गोरखपुर  द्वारा जनपद देवरिया का भ्रमण कोविड-19 के बढ़ते मरीजों की संख्या, उनके रोकथाम हेतु किए जा रहे हैं प्रयासों का नियमित मॉनिटरिंग के क्रम में किया गया. एडी महोदय द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक पांडे के साथ देवरिया रोडवेज तथा  देवरिया सदर ब्लॉक के दानोपुर ग्राम में चल रहे हैं कोविड-19 टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सेंट्रो का संचालन संतोषजनक पाया गया.
Share:

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 3279 निराश्रित गोवंश किया गया संरक्षित


 
देवरिया (सू0वि0) 22 जनवरी। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा  दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त विकास खण्डों में निराश्रित / छुट्टा गोवंशों को पकड़ने का अभियान चलाया जायेगा। उक्त के क्रम मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए नगर पालिका / नगर पंचायतों के कैटिल-कैचर लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से निराश्रित / बेसहारा गोवंशों को संरक्षित करने हेतु निर्देशित किया गया। पकड़े गये गोवंशों को जनपद में संचालित विभिन्न गो आश्रय स्थलों यथा पिपरपांती रायपुर चकलास- बरहज कान्हा गो आश्रय गौरीबाजार, मझौलीराज, सलेमपुर रावतपार रघेन-लार, घांटी-भटनी, भेडापाकड़-भाटपाररानी इत्यादि में संरक्षित किया जायेगा यह अभियान विगत कई माह से नियमित रूप से चलाया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 3279 निराश्रित गोवंश संरक्षित किये जा चुके है।
       इस अभियान के कारण सड़क पर घूम रहे छुट्टा गोवंशों की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल चुका है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कृषकों के खेत में भी निराश्रित गोवंश घूमते हुए कम दिखाई पड़ते है निराश्रित गोवंशों को गो आश्रय स्थलों में संरक्षित करने के उपरान्त विभिन्न विभागों यथा जिला पंचायत, नगर विकास, पंचायत विभाग, पशुपालन विभाग द्वारा उनकी देखभाल एवं चिकित्सा की जाती है। वर्तमान में ठण्ड की स्थिति को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिलास्तरीय अधिकारियों की एक टीम जनपद में संचालित सभी गो आश्रय स्थलों की जांच करने हेतु गठित की गयी है, जो विभिन्न गोआश्रय स्थलों में जाकर भूसा चारा, दाना-पानी की व्यवस्था एवं ठण्ड से बचाव की स्थिति यथा तिरपाल से ढ़कने, गोवंश के लिए काऊ कोट की व्यवस्था तथा गो आश्रय स्थलों में अलाव जलाने की स्थिति के बारे में अपनी रिपोर्ट 24 जनवरी को प्रस्तुत करेगी।

Share:

जिनका 2007 में अथवा पहले हुआ है जन्म करवा सकते हैं टीकाकरण

*

देवरिया (सू0वि0) 22 जनवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जनपद में 15 से 18 आयु वर्ग के लोगों का कोविड से बचाव हेतु बृहत स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। जिन लोगों का जन्म वर्ष 2007 है या उससे पहले हुआ है वे टीकाकरण के लिए योग्य हैं। इसके लिए कोई भी पहचान पत्र अथवा विद्यालय का प्रमाणपत्र होना पर्याप्त है। इन्हें टीकाकरण हेतु co-win की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी पंजीकरण तथा स्लॉट बुक करवा सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि  15-18 आयु वर्ग से वैक्सीनेशन कराने की अपील की।

Share:

*जनपद में यूरिया की आयी 08 रैक, 10800 मै० टन यूरिया की आपूर्ति प्राप्त



*



 इससे जुडी किसी भी प्रकार की शिकायत  कण्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05568-224047 पर करा सकते है उपलब्ध

 देवरिया (सू0वि0) 22 जनवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि जनपद के कृषको को उचित दर पर और समय से यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु जनपद में यूरिया की 08 रैक कमशः चम्बल फर्टिलाइजर, एन०एफ०एल०, इण्डोगल्फ एवं आई०पी०एल०, कोरोमण्डल एवं इफको यूरिया उर्वरक की रैक प्राप्त हो चुकी है जिनसे जनपद को 10800 मै० टन यूरिया की आपूर्ति हुयी है। प्राप्त यूरिया को मांग के अनुरूप जनपद के समस्त विकास खण्डो के अन्तर्गत निजी एवं सहकारी क्षेत्रों में प्रेषण किया जा चुका है। आगामी सप्ताह में कोरोमण्डल, आई०पी०एल, एन0एफ0एल एवं इफको यूरिया उर्वरक की एक-एक रैक जनपद हेतु प्रस्तावित है, जिसमें से रैक प्लान के अनुसार आवंटित मात्रा जनपद को प्राप्त हो जाएगी जिसका प्रेषण समय से कर दिया जाएगा। प्री-पोजिशनिंग स्टाक में 818 मै0टन यूरिया माह जनवरी में उपलब्ध था जिसे अवमुक्त कर सहकारी समितियों पर भेज कर किसानों में वितरण कराया जा रहा है।
           जिलाधिकारी ने बताया है कि वर्तमान समय में पी०सी०एफ० बफर गोदाम में 1074 मै0टन यूरिया का सामान्य स्टाक उपलब्ध है, जिसमें से मांग के अनुरूप तत्काल समितियों को प्रेषण किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। जनपद के समस्त विकास खण्डों के सभी उर्वरक विकय केन्द्रो से उर्वरकों का वितरण समान रूप से कराया जा रहा है, जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं है। यूरिया की 45 किग्रा० की बोरी का मूल्य 266.50 है। कृषकों को उचित दर पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक प्राप्त हो तथा कालाबाजारी, ओवर रेटिंग व टैगिंग इत्यादि न हो इसके लिए निजी व सहकारी क्षेत्र के प्रत्येक उर्वरक बिक्री केन्द्रो पर कमर्चारियों की तैनाती कर सघन निगरानी रखी जा रही है। लगातार छापे की कार्यवाही भी की जा रही है। जनपद के किसान भाइयों से अपील है कि वे अपने निकटतम उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर आधार कार्ड ले कर जाये और पी०ओ०एस० मशीन से ही उर्वरकों का क्रय करे, साथ ही पी०ओ०एस० मशीन से प्राप्त कैश रसीद के अनुसार ही उर्वरकों के मूल्य का भुगतान करें। यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा पी0ओ0एस० मशीन से बिक्री नहीं की जा रही है अथवा अधिक दर पर विक्रय किया जा रहा है या उर्वरक प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या है, तो इसकी सूचना तत्काल कण्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05568-224047 पर प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे के मध्य अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
 
Share:

डीएम 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में यूट्यूब के माध्यम से करेगें उद्बोधन

  

 देवरिया (सू0वि0) 22 जनवरी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ द्वारा 25 जनवरी 2022 को बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्देश निर्गत है। 25 जनवरी 2022 को बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप मनाया जाना सुनिश्चित करेगें तथा आन लाइन किये गये कार्यक्रम की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी sveepdeoria@gmail.com  पर मेल कर सकते है एवं साथ ही साथ सोशल मीडिया पर हैशटैग # एनवीडी 2022 कर सकते है। प्रातः 10.30 बजें जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यूट्यूब लाइव के माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में यूट्यूब लिंक https://youtu.be/EOdCUluljal  पर संदेश दिया जायेगा। उन्होने बताया है कि इस लिंक पर 25 जनवरी के प्रातः 10.30 बजे जुड़ कर अधिक से अधिक संख्या में लोग जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के उद्बोधन को सुन सकते है।
 
Share:

डीएम ने नगरपालिका क्षेत्र देवरिया अन्तर्गत आज हो रहे टीकाकरण कार्य का लिया जायजा



 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो तथा पालिका के सफाई नायकों को टीकाकरण से वंचित लोगो को वैक्सीनेशन कैम्पों तक लाकर टीकाकरण कराये जाने का दिया निर्देश 

 देवरिया (सू0वि0) 22 जनवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने नगरपालिका क्षेत्र देवरिया अन्तर्गत आज हो रहे टीकाकरण कार्य के चार स्थानों पर वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण कर टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो तथा पालिका के सफाई नायकों को टीकाकरण से वंचित लोगो को वैक्सीनेशन कैम्पों तक लाकर टीकाकरण कराने हेतु समुचित निर्देश दिया एवं उन्होने पालिका के सभासदो से अपेक्षा किया कि वे ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा जो सूची दी गयी है, उसके अनुसार टीकाकरण से वंचित लोगों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करावें तथा विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं व बीमार चल रहे व्यक्तियों व वरिष्ठ नागरिको को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करावें।
      जिलाधिकारी ने देवरिया खास स्थित काली मन्दिर प्रांगण में, रामनाथ देवरिया स्थित दानोवीर बाबा के स्थान के पास, न्यू कालोनी दक्षिणी स्थित जलकल परिसर प्रांगण में तथा  अबुबकर नगर दक्षिणी स्थित नगर पालिका परिषद, देवरिया कार्यालय में हो रहे वैक्सीनेशन कार्यो का जायजा लिया। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र के छः वार्डों में कोविड-19 वैक्सीनेशन मेगा कैम्पों का संचालन हो रहा है जो अगली तिथि तक जारी रहेगा।  
        निरीक्षण टीम में पालिका के सफाई निरीक्षक श्रद्धानन्द, राजीव कुमार शुक्ला, सफाई लिपिक काशीनाथ पाण्डेय व पालिका कर्मी राजन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share:

चुनाव आयोग ने हटाये DM/SP

    

फ़िरोज़ाबाद के नए DM होंगे सूर्यपाल गंगवार

शिवकांत द्विवेदी Dm बरेली बने

नेहा शर्मा बनी DM कानपुर नगर

हेमराज मीणा बने SP कौशाम्बी

आशीष तिवारी बने SP फ़िरोज़ाबाद
Share:

गुरुवार, 20 जनवरी 2022

आयोग द्वारा चिन्हित आवश्यक सेवाओं से जुडे विभागों के साथ डाक मतपत्र के द्वारा मतदान करने के संबंध में डीएम ने की बैठक


 विभागो को नोडल अधिकारी नामित किए जाने के दिए निर्देश

 देवरिया (सू0वि0) 20 जनवरी।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा  अनिवार्य सेवा की श्रेणी में कुल 11 सेेवाओं से जुडे विभागो की बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में की। इस दौरान उन्होने निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपने विभाग के किसी अधिकारी को इसके लिए नोडल अधिकारी नामित कर उसकी सूचना दो दिन के अन्दर उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया। आयोग द्वारा ऐसे सेवाओ से जुडे कर्मियों को चिन्हित कर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने हेतु अर्ह किया गया है। उन्होने बताया कि फार्म 12 डी ऐसे कर्मचारियों को उपलब्ध कराना है निर्वाचन तिथियों में ड्यूटी पर रहने के कारण मतदान की सुविधा मतदेय स्थल पर जाकर नहीं उठा पायेगें। ऐसे कर्मचारी के द्वारा फार्म- 12डी को पूरा भर कर उस विभान सभा के रिटर्निंग आफिसर को उपलब्ध कराना होगा। जिस विधान सभाओं में वह मतदाता के रूप में पंजीकृत है। ऐसे सभी प्रपत्र 12डी को विभागीय नोडल अधिकारी के द्वारा सत्यापन किया जाना होगा, 12डी प्रत्येक दशा में अधिसूचना जारी होने के 05 दिन के अन्दर रिटर्निंग आफिसर को प्राप्त हो जाना चाहिए तथा नोडल अधिकारी का दायित्व होगा कि वह अपने सभी कर्मचारी को इससे अवगत करायें।
        जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि रिटर्निंग आफिसर के पास संबंधित प्रारूप ससमय प्राप्त होने पर ही संबंधित मतदाता को पोस्टल बैलेट जारी किया जा सकेगा और मतदाता सूची में पीबी अंकित करेगा। मतदाता सूची में एक बार पीबी अंकन हो जाने के बाद मतदाता (कर्मी) मतदेय स्थल पर जाकर मत देने का अवसर समाप्त हो जायेगा। रिटर्निंग आफिसर द्वारा प्राप्त सभी 12 डी की जांच की जायेगी एवं जांचोपरान्त सभी प्रविष्टियां शुद्ध पाये जाने पर पोस्टल वैलेट हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायेगी एवं मत डालने हेतु दिनांक.. स्थान एवं समय की सूचना मतदाता को उसके द्वारा दिये मो०न० पर एसएमएस या बी०एल०ओ० के माध्यम से दी जायेगी। इस श्रेणी के सभी मतदाताओं को सूचित किये जाने पर 03 दिनों में से किसी भी दिन दिये गये समय में अपने विभागीय पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा।
       बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एडिशनल एसपी राजेश सोनकर, एएसडीएम मन्जूर अहमद, सीएमओ डा आलोक पाण्डेय,  विद्युत, रेलवे, पोस्टआफिस, स्वास्थ्य, टेलीफोन, सूचना विभाग सहित आवश्यक सेवाओं से जुडे विभागो के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
 
Share:

डीएम एवं एसपी ने यू0पी0टी0ई0टी0 परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश



 देवरिया (सू0वि0) 20 जनवरी। आगामी 23 जनवरी को सम्पन्न होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा टी0ई0टी0 को शांतिपूर्वक, नकल विहीन, पारदर्शिता के साथ निष्पादित कराये जाने की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की है। ऐसी स्थिति में अपने जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता से निर्वहन करते हुए इस परीक्षा को सम्पन्न करायें।
       जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में  पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उक्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रो में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल आदि को ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा, इसलिए इसकी चेकिंग व जमा करने की व्यवस्था रखनी होगी। विद्यालयों में मेडिकल टीम की भी व्यवस्था कराये जाने के निर्देश सीएमओ को दिए। उन्होने इस परीक्षा के लिए कलक्ट्रेट स्थित कन्ट्रोल रुम के टेलीफोन नम्बर को प्रचलित किए जाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि परीक्षार्थी को अंतिम शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र की मूल कापी अथवा सेमेस्टर की उस संस्था से प्रमाणित प्रति सहित अपने पहचान का कोई अनुमन्य प्रमाणपत्र भी लाना होगा।
       जिलाधिकारी ने कहा कि इस परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए जनपद में कुल 28 केन्द्र बनाये गए है। कोविड-19 के दिशा निर्देशो का भी अनुपालन करने की अनिवार्यता होगी। किसी भी प्रकार की भ्रंाति या समस्या आने पर उसे दूर करते हुए संबंधित अधिकारी स्थानीय मीडिया को भी अवगत करायेगें। परीक्षा केन्द्र का गेट 45 मिनट पूर्व ही खुलेगा।
        पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री मिश्र ने पुलिस अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण पूर्व में सुनिश्चित कर लें। केन्द्र व्यवस्थापको से समन्वय कर वहां चेकिंग व मोबाइल आदि जमा करने की व्यवस्था सामान्य रुप से सुनिश्चित करायेगें। महिला परीक्षार्थियों की चेकिंग के लिए अलग व्यवस्था बनायेगें, इसके लिए महिला कर्मियों की भी तैनाती रखेगें।
        बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी, भाटपाररानी पंचम लाल सहित अन्य क्षेत्राधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।
Share:

डीएम व एसपी ने एक-एक विद्यालयों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जाना हाल



 पैरा मिलिट्री फोर्स के अवस्थान हेतु चिन्हित विद्यालय मानक अनुरुप सुनिश्चित करें व्यवस्थायें

 लोकतंत्र के इस महा उत्सव में सभी निभाये अपनी महत्वपूर्ण भूमिका

 इन विद्यालयों की बनायी जायेगी व्हाट्सअप ग्रुप, प्रतिदिन के कार्य प्रगतियों का इसमें करनी होगी रिपोर्ट -डीएम*

 जनपद में विधानसभा निर्वाचन हेतु पैरा मिलिट्री फोर्स के ठहरने हेतु चिन्हित किए गए है कुल 126 विद्यालय

 फोर्स की संख्या अनुसार मूलभूत सुविधाओं को विद्यालय करें सुनिश्चित -डीआईजी 

 मानक अनुरुप कमियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
 
 देवरिया (सू0वि0) 20 जनवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में जनपद में विधानसभा निर्वाचन को सकुशल शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अवस्थान करने वाले पैरा मिलिट्री फोर्स के ठहरने हेतु चिन्हित सभी विद्यालयो के प्रबंधको/प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर उनके वहां उपलब्ध संसाधनों की स्थिति को जाना तथा उन्हे फोर्स की सुविधा व मानक अनुसार व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिए।
     जिलाधिकारी श्री निरंजन ने विद्यालय के प्रतिनिधियों से भौतिक व्यवस्थाओं की एक एक कर जानकारी की और कहा कि लोकतंत्र की इस महा उत्सव में आप सभी अपनी महत्वपूर्ण योगदान दें और रुकने वाले फोर्स के लिए सभी व्यवस्थाओं को मानक अनुरुप सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि पेयजल, शौचालय, विद्युत, जनरेटर आदि की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। जिन चिन्हित विद्यालयों में मानक अनुरुप मूलभूत सुविधाये न हो, वें अभी से उसे सुनिश्चित करें, ताकि फोर्स के रुकने में उनके विद्यालय में कोई दिक्कत न हो। उन्होने यह भी कहा कि सभी 126 विद्यालयों का व्हाट्सअप ग्रुप बनाया जायेगा और उनके द्वारा प्रतिदिन कमियों को दूर करने के लिए किये गये कार्यो का फोटोग्राफ उस ग्रुप में डाला जायेगा, ताकि कार्य प्रगति को उच्चतम स्तर पर प्रस्तुत करने में सुविधा हो।
        पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री मिश्र ने कहा कि विद्यालय ऐसी व्यवस्था बनाये, जिससे कि बाहर से आने वाले पैरा मिलिट्री फोर्स उनके विद्यालय की एक अच्छी छवि लेकर जायें। उन्होने एक एक विद्यालय से वार्ता की व आवश्यकताओं के अनुरुप संसाधनो को सुदृढ किए जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि फोर्स के संख्या अनुसार उनकी सुविधा व आवश्यकता के लिए पर्याप्त रुप में पेयजल की व्यवस्था के तहत टोटी, शौचालय आदि की उपलब्धता  विद्यालयों में होनी चाहिए। वर्तमान समय में जो उपलब्धता है और आवश्यकता में जो गैप हो, उसकी सुलभता सुनिश्चित कर लें जिससे कि फोर्स के आने पर उन्हे कोई असुविधा न हो।
     बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, एएसडीएम/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मन्जूर अहमद, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी, भाटपाररानी पंचम लाल सहित अन्य क्षेत्राधिकारी गण, उप प्रधानाचार्य जीआईसी महेन्द्र प्रसाद व संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य/प्रतिनिधि गण आदि उपस्थित रहे।


*जिलाधिकारी ने कोविड जांच कराये जाने एवं भ्रांतियों से दूर रहने की अपील की 
       इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड को लेकर किसी प्रकार की कोई भ्रांति न पालें। कोविड के इस वैरिएंट में संक्रमण का लक्षण वस्तुतः परिलक्षित नही हो रहा है। ऐसी स्थिति में जांच अवश्य ही करायें। किसी भ्रांति में न रहे। जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित है, उन्हेे ही अस्पताल की संस्तुति होती  है। इसलिए टेस्ट कराये और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में रहे। अपने को स्वस्थ्य रखें साथ ही संक्रमण को रोकने में अपना सहयोग दें। कोविड के वर्तमान दिशा निर्देश के अनुसार सेम्पूलिंग के दिन से ही 07 दिनो तक होम आइसोलेशन में रहने की अनुमन्यता है।
 
Share:

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789