*17 फरवरी तक
देवरिया (सू0वि0) 30 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दो चरणों में घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18-देवरिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन हेतु द्वितीय चरण (चरण-II) के अन्तर्गत नियत निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित है। निर्वाचन की अधिसूचना 10 फरवरी, नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 17 फरवरी, नाम निर्देशनों की जांच की तिथि 18 फरवरी, नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 21 फरवरी, मतदान की तिथि 07 मार्च पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक, मतगणना की तिथि 12 मार्च तथा वह दिनांक जिसके पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा 15 मार्च निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि उक्त निर्वाचन के संबंध में सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र जनपद देवरिया एवं कुशीनगर में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध आयोग के निर्देश में दिये गये प्राविधान के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू हो गये हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें