देवरिया (सू0वि0) 22 जनवरी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ द्वारा 25 जनवरी 2022 को बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्देश निर्गत है। 25 जनवरी 2022 को बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप मनाया जाना सुनिश्चित करेगें तथा आन लाइन किये गये कार्यक्रम की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी sveepdeoria@gmail.com पर मेल कर सकते है एवं साथ ही साथ सोशल मीडिया पर हैशटैग # एनवीडी 2022 कर सकते है। प्रातः 10.30 बजें जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यूट्यूब लाइव के माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में यूट्यूब लिंक https://youtu.be/EOdCUluljal पर संदेश दिया जायेगा। उन्होने बताया है कि इस लिंक पर 25 जनवरी के प्रातः 10.30 बजे जुड़ कर अधिक से अधिक संख्या में लोग जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के उद्बोधन को सुन सकते है।
शनिवार, 22 जनवरी 2022
Home »
» डीएम 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में यूट्यूब के माध्यम से करेगें उद्बोधन






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें