Good Daily News...


मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व उनसे होने वाली मृत्यु दर पर प्रभावी रोकथाम के लिए एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस ( iRAD ) एप्लीकेशन किया गया है तैयार


 
देवरिया (सू0वि0) 28 दिसम्बर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व उनसे होने वाली मृत्यु दर पर प्रभावी रोकथाम के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आईआईटी मद्रास के सहयोग से एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस ( iRAD ) एप्लीकेशन तैयार किया गया है। राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र, देवरिया द्वारा इसका कार्यान्वयन जनपद देवरिया में किया जा रहा है जिसमें iRAD मोबाइल ऐप के जरिये दुर्घटना से संबन्धित आंकड़ों की विस्तृत जानकारी दर्ज़ होगी। 15 फ़रवरी 2021 से यह परियोजना उत्तर प्रदेश के 16 लाइट हाउस डिस्ट्रिक्ट्स में एवं जनपद देवरिया सहित प्रदेश के शेष 59 जिलों में दिनांक 15 मार्च 2021 से सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है। आईआरएडी (iRAD) एप्लिकेशन के माध्यम से दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण आईआईटी मद्रास के द्वारा किया जाएगा, जिससे सुरक्षा इंतजाम होने से जनपद देवरिया में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। यह एप्लिकेशन वेब आधारित सूचना तकनीकी समाधान है जिसके उपयोग से पुलिस विभाग को काफी मदद मिलेगी। 
      iRAD मोबाइल ऐप में सड़क दुर्घटना के तत्काल उपरांत दुर्घटना स्थल से ही स्थानीय पुलिस अधिकारी के माध्यम से सड़क दुर्घटना का लोकेशन, दुर्घटना की गंभीरता, दुर्घटना मे प्रभावित व्यक्ति का नाम, पता, उम्र, वाहन नंबर, लाइसेन्स संख्या, मौसम आदि का विवरण फोटो/विडियो सहित अपलोड किया जाएगा। अपलोड की प्रक्रिया पूर्ण होते ही सूचना संबन्धित थाना प्रभारी के पास पहुँच जाएगी, फिर आवश्यकतानुसार पुलिस विभाग द्वारा आरटीओ, हाइवे(पीडब्ल्यूडी), स्वास्थ्य विभाग को ऐप के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी जिसके आधार पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के इलाज सम्बंधी तैयारी नजदीकी अस्पताल मे होगी, जिससे दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत उपचार मिल पाएगा। जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी, देवरिया  के0एन0 यादव के निर्देशन में रोल आउट मैनेजर, iRAD, सौरभ गुप्ता द्वारा लोक निर्माण विभाग, देवरिया के प्रांतीय व निर्माण खंड के अवर अभियन्ताओं को iRAD का प्रशिक्षण मीटिंग हाल (अवर अभियंता कक्ष), निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, देवरिया एवं एनआईसी केंद्र देवरिया में दिया जा रहा है जिससे कि दुर्घटना से संबन्धित सड़कों का विवरण iRAD एप्लिकेशन में पीडबल्यूडी इंजीनियर द्वारा फीड किया जा सके। जनपद देवरिया के समस्त थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक और कम्प्युटर ऑपरेटर को पुलिस लाइन एवं एनआईसी केंद्र देवरिया में प्रशिक्षण दिया जा चुका है एवं आगे भी प्रशिक्षण जारी है।          
        सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डेन ऑवर में चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराना तथा मृतकों की संख्या में कमी लाने के लिए जनपद में बहुत जल्द चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी iRAD का प्रशिक्षण दिया जाएगा।    
     आरटीओ देवरिया से आरआई  प्रदीप यादव और डीबीए भोला यादव को पूर्व में एनआईसी केंद्र देवरिया में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। थाना कोतवाली और बनकटा से सड़क दुर्घटना से संबन्धित वाहनों का तकनीकी जांच आरआई प्रदीप यादव द्वारा iRAD ऐप के माध्यम से किया गया।
      पुलिस अधीक्षक  डॉ. श्रीपति मिश्र के निर्देशन में जनपद देवरिया के सभी थानों द्वारा आईआरएडी iRAD ऐप में सड़क दुर्घटना से संबन्धित डाटा फीडिंग का कार्य जारी है। iRAD परियोजना के नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी सदर, यातायात  श्रीयश त्रिपाठी जी नामित हैं।

 बॉक्स संख्या 1 

 आंकड़ों का विवरण :
(दिनांक 15/03/2021 से दिनांक 26/12/2021 तक)
जनपद देवरिया में आईआरएडी (iRAD) ऐप में अभी तक कुल 236 सड़क दुर्घटनाओं की फीडिंग हो गयी है जिनमें घातक श्रेणी के 56.8 % (134 केस), गंभीर श्रेणी के 33.5% (79 केस ), सामान्य घायल (अस्पताल में भर्ती ) के 6.4% (15 केस ), सामान्य घायल ( अस्पताल में भर्ती नहीं ) के 2.1% (5 केस) तथा No injury के 1.3% (3 केस) हैं। इसके अनुसार जनपद देवरिया में कुल मृतकों की संख्या 144 और घायलों की संख्या 164 रही।
 थानावार जनपद देवरिया में आईआरएडी (iRAD) ऐप में दर्ज़ सड़क दुर्घटनाओं की संख्या का विवरण:
गौरीबाज़ार – 31
कोतवाली – 37
भाटपार – 8
सलेमपुर – 17
रामपुर कारख़ाना – 16
रुद्रपुर – 21
लार – 9
तरकुलवा – 10
खुखूंदु – 15
 खामपार – 5
 भटनी – 6
 मईल – 5
 भलुअनी – 8
 महुवाडीह – 8
 बरियारपुर – 8
 बरहज – 7
 मदनपुर – 1
 बनकटा – 8
 बघौचघाट – 4
 एकौना – 2
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789