Good Daily News...


मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

सीडीओ ने की विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को स्वीकृत परियोजना के सापेक्ष अवमुक्त की गयी धनराशि के प्रगति की समीक्षा



देवरिया (सू0वि0) 14 दिसंबर।  सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि एवं विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को स्वीकृत परियोजना के सापेक्ष अवमुक्त की गयी धनराशि के प्रगति की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में आज विकास भवन के गाँधी सभागार में किया गया। उक्त बैठक में कार्यदायी संस्था के  रामअवध यादव, सहायक अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग देवरिया एवं सुशील सिंह अवर अभियन्ता यु०पी० सिडीको देवरिया एवं परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण देवरिया उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अन्य कार्यदायी संस्था यथा यु०पी०पी०सी०एल०, यु०पी०एस०आई०सी०, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड सलेमपुर अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टिकरण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों का दिनांक 14.12.2021 का वेतन आहरण प्रतिबन्धित किये जाने का निर्देश दिया गया।
      सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। जिसमें ग्रामीण अभिन्त्रण विभाग देवरिया के अपूर्ण कुल 31 परियोजनाओं की समीक्षा की गयी, जिसमें बताया गया कि संसदीय क्षेत्र देवरिया सदर की 03 परियोजनाओं पर कार्य प्रारम्भ नही किया जा सकता है। 2 परियोजनाये जो अनारम्भ है आख्या देने हेतु निर्देशित किया गया। जिन परियोजनाओं प्रथम किस्त की धनराशि व्यय कर ली गयी है उनके द्वितीय किस्त की मॉग 3 दिन के भीतर कर ली जाये।
        बैठक में जितेन्द्र पाल,  अनुप पाण्डेय, सुधीर सिंह,  अखण्ड प्रताप सिंह, सतेन्द्र पाल,  विनोद मणिक, अवर अभियन्ता ग्रामीण अभिन्त्रण विभाग देवरिया अनुपस्थित रहने के कारण दिनांक 14.12.2021 का वेतन आहरण प्रतिबन्धित किये जाने का निर्देश दिया गया। अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि उक्त अवर अभियन्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाये। संसदीय क्षेत्र सलेमपुर के 10 परियोजनाओं की समीक्षा के सम्बन्ध सहायक अभियन्ता द्वारा बताया गया कि समस्त परियोजना बाण्ड बनाने की प्रक्रिया में है एक सप्ताह में पूर्ण करते हुए कार्य प्रारम्भ कर लिया जायेगा। समीक्षा के समय सहायक अभियन्ता ग्रामीण अभिन्त्रण विभाग देवरिया को परियोजनावार प्रगति के सम्बन्ध सन्तोषजनक जानकारी न होने के कारण समीक्षा के समय सन्तोषजनक उत्तर नहीं दे सके, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गहरा आकोश व्यक्त किया गया।
       विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत उपस्थित कार्यदायी संस्थाओं की प्रगति की समीक्षा परियोजनावार विस्तार से की गयी तथा निर्देशित किया गया कि जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा प्रथम किस्त की धनराशि का उपभोग कर लिया गया है दो दिन के भीतर द्वितीय किस्त का मांग पत्र प्रस्तुत करें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जुलाई का राशन वितरण 6 से 20 जुलाई तक, तीन महीने की चीनी भी मिलेगी

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने जुलाई 2026 के राशन वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789