लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई 2026 को वाराणसी से विशेष कैशलेस चिकित्सा योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। 'आयुष्मान भारत योजना' की तर्ज पर शुरू होने वाली इस योजना के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों,शिक्षामित्रों और उनके आश्रितों को अब मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर की गई थी।
रविवार, 5 जुलाई 2026
Home »
» यूपी के शिक्षामित्र-शिक्षकों के परिवार को 8 जुलाई से मिलेगा मुफ्त कैशलेस इलाज,योजना का होगा शुभारंभ






.png)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें