Good Daily News...


मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

सीएमओ ने कोविड-19, वैक्सीनेशन एवं डेंगू फीवर व अन्य वेक्टर जनित रोग की दी जानकारी



 देवरिया (सू0वि0) 14 दिसंबर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय ने बताया है कि जनपद में कोविड-19 के सक्रिय रोक-थाम हेतु नियमित रूप से सम्भावित व्यक्तियों का परीक्षण किया जाता है। आज एंटीजन से 998, आर०टी०पी०सी०आर० से 1587 कुल 2585 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया। जिसमें आज कोइ केस पाजिटिव नही पाये गये। आज जनपद में मात्र 02 एक्टीव केसेज हैं। आज तक 10,52,125 केसेज का परीक्षण किया जा चुका है। जिसके सापेक्ष 20,228 व्यक्तियों का रिपोट पाजिटिव पाये गये हैं, तथा पाजिटिव केसेज के सापेक्ष 4,21,675 व्यक्तियों का कान्ट्रेक्ट ट्रेसिग कराया गया।

 - कोविड टीकाकरण
     जनपद देवरिया में कोविड वैक्सिनेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 17,06,009 पंजीकृत लाभार्थियों में से 17,06,009 को प्रथम डोज तथा 9,46,374 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया गया है। 18-44 वर्ष आयु के 15.43,679 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 10,62,677 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 5,31,992 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से एवं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 7,38,157 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 6,19,846 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 3,91,213 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया जा चुका है। कल कुल 14,333 लाभार्थियों को कोविड टीकारण किया गया।

  -  डेंगू फीवर व अन्य वेक्टर जनित रोग
      आज समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो से प्राप्त फीवर केसेज की संख्या 103 है जिसमें 15 वर्ष से कम 23 तथा 15 वर्ष से अधिक 80 मरीज चिन्हित किये गये सभी मरीज उपचारित है। 01 जनवरी 2021 से जे०ई० के कुल 20 मरीजो की पुष्टि की गयी है सभी मरीज उपचारित है। इसी प्रकार डेंगू के अब तक 63 मरीजो की पुष्टि हुयी है सभी मरीज उपचारित है। मलेरिया के अब तक मात्र 02 केस मिले है सभी मरीज उपचारित है। कालाजार के 29 हैं जिनमें से 13 वी०एल० (विसरल लीशमैनियासिस) तथा 16 पी०के०डी०एल० (पोस्ट कालाजार डर्मल लीशमैनियासिस) के हैं सभी उपचारित है। ए०ई०एस० के भर्ती रोगियों में जाँच उपरान्त 123 स्क्रबटाइफस के रोगी मिलें है सभी उपचारित है। लेप्टोस्पाइरोसिस को कोई भी मरीज नहीं मिला ।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जुलाई का राशन वितरण 6 से 20 जुलाई तक, तीन महीने की चीनी भी मिलेगी

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने जुलाई 2026 के राशन वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789