देवरिया (सू0वि0) 14 दिसंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन, शादी अनुदान, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा में वृद्धावस्था पेंशन में विकास खण्ड लार, गौरीबाजार, भाटपाररानी एवं बनकटा में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। जिन्हें 02 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। विकास खण्ड भागलपुर, भाटपाररानी, लार, रूद्रपुर एवं गौरीबाजार में वृद्धवास्था पेंशन की हार्डकापी सबसे अधिक लम्बित है। जिन्हें दिनांक 15.12.2021 को सायं 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से हार्डकापी जिला समाज कल्याण अधिकारी देवरिया को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
शादी अनुदान में सबसे अधिक आवेदन विकास खण्ड लार, सलेमपुर, गौरीबाजार, बनकटा एवं देसही देवरिया में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर लम्बित है। जिन्हें 02 दिन के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। मनोज सिंह प्र0 सहायक विकास अधिकारी (स०क०) विकास खण्ड लार में वृद्धावस्था पेंशन एवं शादी अनुदान योजनान्तर्गत अत्यधिक आवेदन पत्र लम्बित पाये गये, जिन्हें चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें