देवरिया (सू0वि0) 17 दिसम्बर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र सिंह ने उप मण्डी स्थल तरकुलवा के धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान धान खरीद की जा रही थी। उन्होने सचिव मण्डी को निर्देशित किया कि वे खरीद का भुगतान किसानो के खाते में समय से कराना सुनिश्चित करेेगें।
इसके उपरान्त पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लिमिटेड सोनहुला रामनगर नौतन हथियागढ का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई किसानो द्वारा खरीद में हीला-हवाली करने की शिकायत प्राप्त हुई। केन्द्र प्रभारी को डाट फटकार लगायी गयी। उन्होने निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र पर आने वाले किसानो के धान की खरीद कराये, किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नही होनी चाहिए। पीएफएमएस द्वारा संचालित क्रय केन्द्र लछीराम पोखरा के निरीक्षण में 1-2 किसानो के धान की खरीद की जा रही थी। निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नही होनी चाहिए तथा किसानो के खाते में धनराशि समय से अन्तरित करायें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें