Good Daily News...


शनिवार, 4 दिसंबर 2021

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी शिकायतें, किया निस्तारण


देवरिया (सू0वि0) 04 दिसंबर।  संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने सदर तहसील में फरियादियों की शिकायत सुन उनका समाधान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
     जिलाधिकारी के समक्ष राजस्व विभाग के 14, पूर्ति विभाग के 4, विद्युत विभाग के 3, पुलिस से जुड़े 3 सहित पीडब्लूडी, पंचायती राज विभाग, चिकित्सा विभाग, विकास विभाग से जुड़े कई मामले आएं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गम्भीरता पूर्वक सुना और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को मौके पर ही दिशानिर्देश दिया।
  इस अवसर पर एसडीएम सौरभ सिंह, पुलिस उपाधीक्षक श्रीयश त्रिपाठी, डीपीआरओ अविनाश कुमार, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, जिला पूर्ति अधिकारी विनय सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय डीपीओ कृष्णकांत राय,  परियोजना निदेशक संजय पांडेय, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी मीनू सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कमल किशोर सहित विभिन्न अधिकारी जन समस्याओं के समाधान के लिए मौजूद थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789