Good Daily News...


शनिवार, 4 दिसंबर 2021

सीडीओ ने किया विकास खण्ड रामपुर कारखाना में सफाई महा अभियान का निरीक्षण । अनुपस्थित सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन किया बाधित



 देवरिया (सू0वि0) 04 दिसम्बर।मुख्य विकास अधिकारी ने  चलाये जा रहे सफाई महा अभियान का निरीक्षण विकास खण्ड रामपुर कारखाना में किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत बरारी के निरीक्षण में सफाई कर्मियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र बरारी के सामने सफाई की जा रही थी। आंगनवाड़ी केन्द्र पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित थी। सफाई महा अभियान में ग्राम पंचायत बरारी में कुल 27 सफाई कर्मी लगाये गये थे, जिसमें 03 सफाई कर्मी चन्द्रसेन ग्राम सिरसिया एवं शिवाजी मौर्य ग्राम सिरसिया, भगवतीपुर अनुपस्थित मिले। ग्राम पंचायत सचिव संजय मिश्रा को सफाई कार्यस्थल के तीनों स्तर के फोटोग्राफ/वीडियो कार्य समाप्ति के उपरान्त भेजने हेतु उन्होने निर्देशित किया। गौतम चक मठिया के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय गौतम चक मठिया के स्कूल शौचालय में ताला लगा था, जिसके कारण बच्चे शौचालय के पीछे गन्दगी करने को मजबूर दिखे। कक्षा-5 के बच्चों से गिनती पूछी गयी, जिसमें मात्र एक बच्ची द्वारा सही बताया गया। प्राथमिक विद्यालय गौतम चक मठिया के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार को अवकाश पर होना बताया गया कम्पोजिट विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 07 के बच्चों से गिनती एवं पहाड़ा पूछा गया जिसे बच्चों द्वारा नही सही बताया गया।
       ग्राम पंचायत गौतम चक मठिया में सफाई महा अभियान कार्य हेतु कुल 33 सफाई कर्मी लगाये गये थे, जिसमें सुशील कुमार, सफाई कर्मी, ग्राम कुशहरी अनुपस्थित मिले। ग्राम पंचायत सचिव शशिकला देवी (ग्राम विकास अधिकारी) उपस्थित थी। ग्राम पंचायत में लगाये गये कुल 33 सफाई कर्मियों में से 17 सफाई कर्मी कार्य करते हुए पाये गये, शेष 16 सफाई कर्मी इधर-उधर घूमते पाये गये। ग्राम पंचायत सचिव शशिकला के सफाई महाअभियान में शिथिल पर्वेक्षण के कारण आज का वेतन अवरुद्ध किया गया। उपरोक्त अनुपस्थित सफाई कर्मियों के अनुपस्थित रहने एवं सरकारी दायित्वों का निर्वहन न करने के कारण एक दिन का वेतन बाधित करते हुए उन्हें निर्देशित किया गया कि अनुपस्थिति के सम्बन्ध में मय साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण जिला पंचायत राज अधिकारी, देवरिया के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789