Good Daily News...


शनिवार, 4 दिसंबर 2021

डीएम ने की जिले के विषयगत इतिहास हेतु संकलन समिति गठित



 समिति को जिले का अनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित इतिहास लेखन/संकलन का सौपा दायित्व

 
देवरिया (सू0वि0) 04 दिसम्बर। प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति उ0प्र0 शासन व संस्कृति निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ द्वारा भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव तथा चौरी-चौरा की घटना को 100 वे वर्ष के उपलक्ष्य में चौरी चौरा शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है।  स्वतंत्रता आन्दोलन एवं राष्ट्रवादी साहित्य विशेषकर उत्तर प्रदेश के अनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर केन्द्रित पुस्तकों का प्रकाशन किया जाना है। इस सम्बन्ध में जिले के विषयगत इतिहास हेतु संकलन समिति बनाकर इतिहास उपलब्ध कराया जाना अपेक्षित है।
        जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने यह जानकारी देते हुए इतिहास संकलन समिति का गठन कर इस समिति को स्वतंत्रता आन्दोलन एवं राष्ट्रवादी साहित्य विशेषकर अपने जिले का अनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित इतिहास लेखन/संकलन का दायित्व सौपा है।  
        जिलाधिकारी श्री निरंजन ने इतिहास संकलन समिति में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) को अध्यक्ष, जिला विद्यालय निरीक्षक को सदस्य/सचिव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा प्रभारी अधिकारी(स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) को सदस्य नामित किया है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789