Good Daily News...


शनिवार, 4 दिसंबर 2021

छापेमारी में करीब 8 सौ बोरी नकली डीएपी खाद बरामद हुई है।गल्ले के गोदाम से नकली खाद का कारोबार हो रहा था।

देवरिया । मुसैला मगहरा मार्ग पर स्थित गल्ले के गोदाम से नकली खाद का कारोबार हो रहा था। छापेमारी में करीब 8 सौ बोरी नकली डीएपी खाद बरामद हुई है।

पुलिस और कृषि विभाग की छापेमारी में  गल्ले के गोदाम में नकली खाद बनाने का भंडाफोड़ हुआ। मौके से गोदाम में पैकिंग कर रहे 14 मजदूरों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी में खाद के अलावा गोदाम में गेहूं, चावल, डीजल, पेट्रोल और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुआ भी मिले हैं. अधिकारी अभी जांच कर रहे हैं। पुलिस और कृषि विभाग को शुक्रवार की रात को सूचना मिली कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला- मगहरा मार्ग के महुई संग्राम चौराहे पर ब्यास मद्देशिया के गोदाम में बड़े पैमाने पर नकली खाद बनाया जा रहा है।देर रात को जिला कृषि अधिकारी और खुखुन्दु थाने के दो दर्जन पुलिस कर्मियों ने गोदाम को चारों तरफ से घेर लिया। छापेमारी के बाद से भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस ने गोदाम के अंदर नकली खाद की पैकिंग कर रहे 14 मजदूरों को हिरासत में ले लिया। मौके से गोदाम मालिक फरार हो गया अधिकारी गोदाम में नकली खाद का जखीरा देख दंग रह गए। गोदाम में लगभग 800 बोरी नकली डीएपी खाद, पैकिंग के उपकरण, खाली बोरे मिले। इसके अलावा गोदाम में गेहूं चावल डीजल पेट्रोल तथा प्रतिबंधित प्रजाति के एक दर्जन से अधिक कछुए भी मिले। गोदाम को सील कर दिया गया है।  और जाँच की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया हैं।

शनिवार की सुबह जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल और सलेमपुर की एसडीएम गुंजन द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। चर्चा है कि गल्ले की आड़ में यहां बड़े पैमाने पर नकली खाद बनाया जाता था और पिकअप से खाद की दुकानों पर सप्लाई की जाती थी। डेढ़ से 200 रुपये की लागत से बनी खाद 1200 में बेची जाती थी। खबर लिखे जाने तक जांच, पड़ताल जारी थी। जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि गले के गोदाम में सैकड़ों बोरी नकली खाद मिला है, अभी इसकी जांच की जा रही है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789