Good Daily News...


बुधवार, 15 दिसंबर 2021

सीडीओ ने किया निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण



देवरिया (सू0वि0) 15 दिसंबर।  मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज  जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत-बनरई, विकास खण्ड-सलेमपुर में कराये जा रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
       निरीक्षण के समय एच०पी० सिंह, प्रोजेक्ट डाइरेक्टर राम मनोज तिवारी प्रोजेक्ट मैनेजर,  शशि कुमार साईट इंजीनियर,  उपेन्द्र कुमार, सहायक अभियन्ता,  शिवम कुमार सिंह एवं  रोहित सिंह टीपीआई थर्ड पार्टी उपस्थित थे। निरीक्षण के समय ओवर हेड टैंक एवं स्टाफ रूम का कार्य चल रहा था। ओवर हेड टैंक में ग्राउण्ड फाउडेंसन का कार्य किया जा रहा था, इसके बाद सेण्ड फिलिंग में 150 एम0एम0, ब्रिक फ्लैक्स सोलिंग में 75 एम०एम०, पी0सी0सी0 में 100 एम०एम० में पक्का निर्माण कराया जाना है, इसके बाद स्टिल वर्क का कार्य कराया जाना है। ओवर हेड टैंक की मिट्टी खुदकर वहीं पर रख दिया गया है जिसमें पक्के निर्माण के समय मिट्टी गिरकर उसी में मिलने की सम्भावना है। मौके पर उपस्थित टीपीआई के कर्मचारी द्वारा अवगत कराया गया कि एक मीटर और गड्ढे की चौड़ाई बढ़ाकर कार्य किया जाए ताकि इसमें मिट्टी गिरने अथवा किसी दुर्घटना से बचा जा सकता है। मौके पर उपस्थित प्रोजेक्ट डाइरेक्टर को निर्देशित किया गया कि गड्ढे की चौड़ाई एक मीटर ओर बढ़ा दें तथा खोदी गयी मिट्टी को ऊँचाई पर न रखकर उसे समतलीकरण कर दें। निरीक्षण में पम्प हाउस की बोरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा स्टाफ रूम के निर्माण हेतु नींव की खुदाई की जा रही है। अभी इस परियोजना पर चिन्हित किये गये जमीन पर बाउण्ड्री का कार्य नहीं किया गया है, जिसे शीघ्र करने हेतु निर्देशित किया गया। यह परियोजना रू0 2.50 लाख की है जिस पर 26 नवम्बर, 2021 से कार्य प्रारम्भ किया गया है तथा 25 मार्च, 2022 तक पूर्ण किया जाना है।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने मदन मोहन पाठक, साथियों ने बैठक कर दी बधाई।

देवरिया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, जनपद शाखा देवरिया की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789