Good Daily News...


बुधवार, 15 दिसंबर 2021

सीडीओ ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा की



देवरिया (सू0वि0) 15 दिसंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की गयी। आवासों के अवशेष किश्तों के भुगतान एवं पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये गये है।     
     प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद देवरिया अन्तर्गत द्वितीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 70 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 02, बनकटा 08, बरहज 04,भागलपुर 08, भलुअनी 03 भटनी 04, भाटपाररानी 01, गौरीबाजार 13 लार 05, पथरदेवा 11,रूदपुर 03, सलेमपुर 09 एवं तरकुलवा में 01 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें तृतीय किस्त एवं पूर्णता के भुगतान के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि जिन परिवारों को द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है, उनको तृतीय किस्त जल्द ही जारी करें, पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं दिनांक 22.12.2021 तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति 72 प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें मनरेगा भुगतान के सम्बन्ध में मानीटरिंग किये जाने के हेतु निर्देश दिये गये है।
     प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 जनपद अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 100 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 15, बनकटा 22 बरहज 03, भागलपुर 16. मलुअनी 4 भटनी 05, भाटपाररानी 05 सदर 09, देसही देवरिया 09, गौरीबाजार 11 लार 20 पथरदेवा 05, रामपुर कारखाना 12 , रुद्रपुर 12, सलेमपुर 10 एवं तरकुलवा 03 आवास लम्बित है जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं दिनांक 22.12.2021 तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति 98 प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें। 
      मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त भुगतान हेतु 02 आवास लम्बित है एवं वर्ष 2021-22 में तृतीय किस्त भुगतान हेतु 03 आवास एवं पूर्णता हेतु 01 आवास लम्बित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने हेतु निर्देश दिये गये। योजनान्तर्गत जनपद के औसत से कम प्रगति अर्जित करने वाले विकासखण्डों के सहायक लेखाकार एवं खण्ड विकास अधिकारियों के माह दिसम्बर 2021 का वेतन अवरूद्ध किये जाने के निर्देश दिये गये। खण्ड विकास अधिकारी लार एवं देवरिया सदर को बिना अनुमति के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अनुपस्थित रहने के कारण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।पशुपालन विभाग एवं आपरेशन कायाकल्प - विकास खण्ड स्तरीय राजकीय पशु चिकित्सालयों में क्षेत्र पंचायत की धनराशि से आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने हेतु निर्देश दिये। आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत CHC एवं PHC में कायाकल्प के अन्तर्गत जो कार्य अवशेष बचे है उन्हें दिनांक 22.12.2021 तक पूर्ण करने हेतु सभी विकासखण्डों को निर्देश दिये गये सभी विकासखण्डों को तत्काल कार्यपूर्ण कराने एवं अद्यतन प्रगति रिपोर्ट को अपडेट कराने हेतु निर्देश दिये गये।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने मदन मोहन पाठक, साथियों ने बैठक कर दी बधाई।

देवरिया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, जनपद शाखा देवरिया की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789