देवरिया (सू0वि0) 15 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने खनन विभाग के कार्याे की समीक्षा गूगल मीट द्वारा किए। उन्होने खनन की शत प्रतिशत राजस्व प्राप्ति लक्ष्य को पूरा किए जाने का निर्देश दिया। उन्होने अवैध रुप से खनन कार्याे पर भी प्रभावी नजर रखे जाने का भी निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिया है।
जिलाधिकारी श्री निरंजन ने कहा है कि अवैध खनन एवं उसके परिसंचलन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनन एवं प्रशासनिक विभाग संयुक्त रुप से कार्यवाही सुनिश्चित करें और ऐसे स्थलों को चिन्हित कर उस पर अपनी पैनी नजर रखें। उन्होने ईट भट्ठो की रॉयल्टी शत प्रतिशत जमा कराये जाने के निर्देश के साथ कहा कि जो भी आरसी जारी की गयी है, उसकी वसूली 25 दिसम्बर तक अनिवार्य रुप से सुनिश्चित किया जाये। तहसीलवार लम्बित आरसी की समीक्षा में उन्होने अपर जिलाधिकारी वित्त से कहा कि खनन अधिकारी के साथ इसका प्रभावी अनुश्रवण कर तय समय सीमा के अनुरुप वसूली कार्य को पूर्ण कराया जाये। अपर जिलाधिकारी वित्त नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 65 आर सी जारी की गयी है, जिसमें से भाटपाररानी व रुद्रपुर तहसील द्वारा शतप्रतिशत वसूली पूर्ण कर दी गयी है। सदर एवं सलेमपुर तथा बरहज के उप जिलाधिकारियों को अवशेष आरसी की वसूली किये जाने के निर्देश दिए गए है।
ईट-भट्ठो को जारी किये जाने वाले यूसर पासवर्ड के जायजा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 190 ईट-भट्ठो के सापेक्ष 105 को यूजर पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है। अभी 85 यूजर पासवर्ड उपलब्ध कराये जाने हेतु अवशेष है। जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रुम के माध्यम से सभी ईट-भट्ठो को फोन कराये जाने का निर्देश दिया कि वे शीघ्रता के साथ अपने यूजर पासवर्ड प्राप्त कर लें। इसके साथ ही उन्होने खनन कार्यो के कार्य बिन्दुओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट /उप जिलाधिकारी सलेमपुर गुंजन द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह, रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, बरहज ध्रुव कुमार शुक्ला, खनन अधिकारी अर्जुन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी जुडे रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें