देवरिया (सू0वि0) 17 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कोविड-19 के दृष्टिगत समय-समय पर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने एवं स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त मेडिकल टीम तथा कोविड सैम्पलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए 07 जिला स्तरीय अधिकारियों को तैनात किया है। ये अधिकारी सदर रेलवे स्टेशन पर दिवसवार निरीक्षण कर दैनिक आख्या अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को उपलब्ध करायेंगे।
जिलाधिकारी ने नामित अधिकारियों के विवरण में बताया कि जिला कृषि अधिकारी मु0 मुजम्मिल शनिवार, जिला सेवायोजन अधिकारी वसीर अहमद रविवार, परियोजना अधिकारी नेडा गोविन्द तिवारी सोमवार, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं जल संसाधन सन्तलाल मंगलवार, जिला मनोरंजन अधिकारी कमलाकान्त भास्कर बुधवार, जिला सेवायोजन अधिकारी वसीर अहमद बृहस्पतिवार तथा पीडी डीआरडीए संजय कुमार पाण्डेय शुक्रवार के लिए रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के लिए नामित किए गए है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें