Good Daily News...


सोमवार, 6 दिसंबर 2021

पूर्व प्रधान के ऊपर दलित युवक ने जमीन पट्टा करने के नाम पर पैसे लेने का लगाया आरोप



 रामनगर । नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व प्रधान द्वारा जमीन पट्टा करने के नाम पर पैसा लेने का मामला प्रकाश में आया है जिसका ऑडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमे दलित युवक द्वारा पैसा मांगने पर पूर्व प्रधान द्वारा जमकर युवक को गाली गलौज देने व देख लेने की धमकी भी दी जा रही है।वही पीड़ित की माँ चनरा देवी ने थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। 
 प्राप्त जानकारी के अनुसार बनेवरा गांव के पूर्व प्रधान  ने गांव के दलित मनोज सोनकर से पैसे लेकर ग्रामसमाज की जमीन को पट्टा करने के लिये अस्वाशन दिये थे और पट्टे के नाम पर मनोज सोनकर से एक लाख बीस हजार रुपये ले लिये की जमीन पट्टा करने में इतना पैसा लगेगा,लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व प्रधान जमीन पट्टा नही कर सके।काफी समय बीत जाने के बाद जब वह अपना पैसा मागने लगा तो पूर्व प्रधान द्वारा उसको परिवार सहित जान से मारने की धमकी व गाली गलौज देने लगे,जिससे दलित युवक सहित पूरा परिवार जान जोखिम में देख एकदम सहम गए और रविवार को पूरे परिवार संग दलित युवक की माँ चनरा देवी नेवढ़िया थाने पहुचकर लिखित तहरीर देकर अपने परिवार के सुरक्षा के लिए न्याय की गुहार लगाई है इस सम्बंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर व ऑडियो मिला है जाँचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789