Good Daily News...


सोमवार, 6 दिसंबर 2021

जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाया 19 हजार रुपये



जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के  चुंगी चौराहे पर जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर 19 हजार रुपये निकाल लिया। रुपये कटने का मैसेज मिलने के बाद भुक्तभोगी ने कोतवाली में तहरीर दी व एटीएम ब्लाक कराया। सिकरारा थाना क्षेत्र के आनापुर गांव निवासी विपिन कुमार यादव ने रविवार को अपने गांव के ही जय प्रकाश उपाध्याय को अपना एसबीआइ बैंक का एटीएम कार्ड देकर एक हजार रुपये निकालने को कहा। जय प्रकाश चुंगी चौराहे पर स्थित एटीएम से एक हजार रुपये निकाल भी लिए लेकिन वहीं मौजूद दो लोगों ने उन्हें बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड को बदल लिया। इसी दौरान भुक्तभोगी के मोबाइल पर 19000 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने तुरंत एटीएम चेक किया तो वह बदला हुआ था। इसके बाद पीड़ित ने जयप्रकाश को बुलाया और पूछताछ किया तो पता चला कि बातचीत के दौरान एटीएम बदल लिया गया। इसके बाद विपिन ने बिना समय गंवाए एटीएम ब्लाक कराने के साथ ही थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर जांच करने पहुंची पुलिस ने वक्रांगी एटीएम पर लगे सीसीटीवी फुटेज मांगा, जो उपलब्ध नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789