देवरिया (सू0वि0) 15 दिसंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देशानुसार कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के अन्तर्गत जनपद की ग्राम पंचायतों में जिन व्यक्तियों का अब तक वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है, उनके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में विशेष कोविड वैक्सीनेशन हेतु वैक्सीनेशन की ड्यू लिस्ट स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की जा रही, जिसके अनुसार जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया जायेगा। उक्त हेतु वैक्सीनेशन की ड्यू लिस्ट समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा अपने विकास खण्ड से सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को वैक्सीनेशन कैम्प से 02 दिन पूर्व उपलब्ध करायी जायेगी।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वैक्सीनेशन के ड्यू लिस्ट के अनुसार निर्धारित तिथि को ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष कोविड वैक्सीनेशन कैम्प में बैक्सीनेशन से बंचित व्यक्तियों का वैक्सीनेशन कराया जाय तथा उक्त वैक्सीनेशन में समस्त ग्राम प्रधान, समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं समस्त पंचायत सहायक / एकाउण्टेन्ट-कम-डाटा इण्ट्री आपरेटर का सहयोग लिया जाय।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें