Good Daily News...


सोमवार, 20 दिसंबर 2021

प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला महीनों बाद वापस लौटी;



अब पति के साथ रहने पर अड़ी;

 गोरखपुर; । जनपद में एक शादी-शुदा महिला अचानक एक दिन अपने पति को छोड़कर प्रेमीे के साथ चली गई। कुछ महीने प्रेमी के साथ रहने के बाद अब वह लौट आई है और पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। यहीं नहीं, उसने प्रेमी के खिलाफ नशे में रखकर प्रताड़ित करने और धमकी देने की तहरीर भी पुलिस को दी है। हालांकि उसने यह तहरीर 28 नवंबर को दी दी थी जिस पर पुुुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, महिला का एक रिश्तेदार सोशल मीडिया में तहरीर की कॉपी पोस्‍ट कर इस मामले में कार्रवाई के लिए गोरखपुर पुलिस से लगातार गुहार लगा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिपराइच इलाके के एक गांव की शादीशुदा महिला बीते 5 अगस्त 2021 को पति को छोड़ गांव के ही रहने वाले अपने प्रेमी के साथ भाग गई। कई महीने उसके साथ रहने के बाद अब महिला लौट आई है। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। उसका आरोप है कि प्रेमी ने उसे कुछ खिलाकर पिलाकर उसके दिमाग को भ्रमित कर दिया और साथ लेता गया। वह उसे अपने घर पर अक्सर नशे की हालत में रखता था और प्रताड़ित करता था। 
म​हिला की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक अब उसका दिमाग ठीक हो गया है और वह पति के साथ ही रहना चाहती है। महिला प्रेमी को छोड़कर अपने पति के पास आ गई है, लेकिन प्रेमी उसे धमकी दे रहा है। लिहाजा, पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा है कि वह हर हाल में अब पति के साथ ही रहेेगी। उसने प्रेमी पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस बोली-मामला जानकारी में नहीं;
हैरान करने वाली बात यह है कि महिला और उसका रिश्‍तेदार जहां इस मामले में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दिए जाने की बात कह रहे हैं वहीं पुलिस इस मामले की जानकारी होने से ही इंकार कर रही है। पिपराइच के थाना प्रभारी मधुप मिश्रा ने कहा कि फिलहाल मामला संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह की शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तमकुहीराज तहसील में फर्जी अधिवक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई, बिना सीओपी नंबर नहीं होगी फाइल स्वीकार

  तमकुहीराज। तहसील प्रशासन ने फर्जी अधिवक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब तमकुहीराज तहसील के किसी भी न्यायालय में बिना सीओप...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789