Good Daily News...


शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

पेंशनर्स के अनुभव का लाभ उठाये अधिकारी:डीएम


पेंशनर्स को चिकित्सा प्रतिपूर्ति समय से न मिलने पर होगी कार्रवाई:डीएम

पेंशनर्स परिवार के सदस्य की तरह:डीएम

पेंशनर्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को किया डीएम ने संबोधित

देवरिया (सू0वि0) 17 दिसंबर। सभी पेंशनर्स परिवार के सदस्य की तरह हैं। उनका वाजिब हक दिलाने के लिए प्रशासन दृढ़ प्रतिज्ञ है। पेंशनर्स अनुभव की खान है। कई विषयों पर मैं भी पेंशनर्स की राय लेता हूं।'
       उक्त बातें जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने पेंशनर्स दिवस के अवसर पर टाउन हॉल ऑडिटोरियम में  आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पेंशनर्स की समस्याओं के समयबद्ध निराकारण के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिन समस्याओं का निराकरण जिले स्तर पर संभव है उनके लिए सभी विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। पेंशनर्स को चिकित्सा प्रतिपूर्ति मिलने में यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। समय से चिकित्सा प्रतिपूर्ति पाना पेंशनर्स का हक है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स की कुछ मांगे ऐसी है, जिनका समाधान शासन स्तर पर ही संभव है। उनकी इस तरह की मांगों से शासन को अवगत करा दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पेंशनर्स से सीख लेने की सलाह भी दी।
      जिलाधिकारी ने हाल के दिनों में पेंशन व्यवस्था में हुए आमूलचूल परिवर्तन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पेंशन अब ऑनलाइन मिलने लगा है, जीवित प्रमाण पत्र अब वर्ष में कभी भी जमा किया जा सकता है। पेंशन सेवानिवृत्ति की तिथि से एक माह के भीतर उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों का उत्तरदायित्व तय कर दिया गया हैं। इन सुधारों से पेंशनर्स को काफी सुविधा मिली है।
       वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में लगभग साढ़े बीस हजार पेंशनर्स हैं। उन्होंने पेंशनर्स को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाएगा।
        इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी, मंत्री लालसा यादव सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देवरिया: गैस सिलेंडर में रिसाव से झोपड़ी में लगी भीषण आग, गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख

  देवरिया। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण एक गरीब परिवार की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। देखत...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789