देवरिया (सू0वि0) 17 दिसम्बर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने जनपद में मुख्यमंत्री की घोषणाओं से आच्छादित मल्टीपरपज हाल का निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत एवं कार्यप्रभारी उपस्थित थे। निरीक्षण के समय अवर अभियन्ता नूतन, आवास विकास परिषद, गोरखपुर को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया था, परन्तु वह मौके पर उपस्थित नहीं थे तथा अपने प्रतिनिधि के रूप में वर्क चार्ज को उपस्थित रहने हेतु भेजे थे, जिनके द्वारा कार्य के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी, जिसके लिए अपर अभियन्ता, नूतन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
इस मल्टीपरपज का निर्माण कार्यदायी संस्था उ०प्र० आवास एवं विकास परिषद, गोरखपुर द्वारा कराया जा रहा है। इस योजना पर पर रू0 5.39 लाख स्वीकृत है जिसमें 2.69 लाख अवमुक्त कर दिया गया है जो दिनांक 30.05.2022 तक पूर्ण किया जाना है। निरीक्षण के समय कम्यूनिटी हाल एवं मण्डप हाल का कार्य प्रगति पर था जो प्लिन्थ स्तर तक निर्मित है। मौके पर 15 मजदूरों द्वारा कार्य किया जा रहा था। मौके पर उपस्थित ठेकेदार द्वारा बताया गया कि दिनांक 27.12.2021 तक छत ढलाई का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। पिलर ढलाई में पतले मोरंग का प्रयोग किया जा रहा है जिसके संबंध में निर्देशित दिया किया गया कि पिलर एवं छत की ढलाई मोटे मोरंग से करायें तथा मजदूरों की संख्या बढ़ाकर दो शिफ्ट में कार्य कराकर शीघ्र कार्य पूर्ण करायें। निरीक्षण के समय जिला पंचायत से बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण का कार्य कराया जा रहा था, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि इसे शीघ्र कराकर कार्यदायी संस्था को हस्तगत करायें ताकि उनके द्वारा इस पर कार्य प्रारम्भ कर सकें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें