देवरिया (सू0वि0) 18 दिसम्बर। कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में पूर्व सैनिकों/ उनके आश्रितों के समस्याओं के निराकरण हेतु 21 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे विकास भवन सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमाण्डर मुकेश तिवारी(अ0प्रा0) ने यह जानकारी देते हुए पूर्व सैनिकों/उनके आश्रितों को अवगत कराया है कि वे अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु इस बैठक में समय से प्रतिभाग करें, जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इस बैठक में समस्त सरकारी / गैर सरकारी सदस्यगण प्रतिभाग लेंगें ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें