देवरिया (सू0वि0) 20 दिसम्बर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज रु0 50.00 लाख से अधिक लागत की अधूरी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
राजकीय आई०टी०आई० परिसर, देवरिया में मल्टीपरपज हाली का निर्माण कार्य-
यह परियोजना क्रिटिकल मैप्स से करायी जा रही जिस पर कार्यदायी संस्था यू०पी०पी०सी०एल० है यह परियोजना रू० 1.0946 लाख स्वीकृत है जिस पर रू0 1.01460 अवमुक्त कर दिया गया है, जिसे दिनांक 31.08.2021 तक पूर्ण किया जाना था। निरीक्षण के समय टीन शेड एवं दिवार का निर्माण कराया गया है, ग्रिल निर्माण का कार्य प्रगति पर था जिस पर 05 मजदूरों द्वारा कार्य किया जा रहा था। अभी भी गेट निर्माण, फर्श निर्माण का कार्य ग्रिल निर्माण कार्य, खिड़कियों पर शीशा एवं अन्य कार्य कराया जाना शेष है। उपस्थित मजदूरों द्वारा बताया गया कि इस परियोजना के अवर अभियन्ता 4-5 दिनो में कभी-कभी आते पिछले हैं, 04 दिनों से वह परियोजना पर नहीं आये हैं, जिससे प्रतीत होता है कि प्राक्कलन के अनुसार कार्य न कराकर मनमाने रूप से किया जा रहा है। जबकि दिनांक 16.12 2021 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में द्वारा बताया गया कि माह दिसम्बर, 2021 में यह कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इस संबंध में कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को कार्य में धीमी गति से कार्य करने एवं कराये जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण न करने तथा भ्रामक सूचना देने के कारण बताओ नोटिस जारी गया।
राजकीय आई०टी०आई० परिसर, देवरिया में फिटर, फाउन्ड्रीमैन, टक्नीशियन एवं शीटमेटल (विथ दायलेट ब्लाक) कार्यशाला का निर्माण -
यह परियोजना रू0 108.04 लाख में स्वीकृत है जिस पर सम्पूर्ण धनराशि कार्यदायी संस्था यू०पी०सिडको, देवरिया को अवमुक्त की जा चुकी है। परियोजना पर कार्य प्रारम्भ दिनांक माह दिसम्बर 2019 से प्रारम्भ है। निरीक्षण के समय मात्र छत की ढलाई करके छोड़ दिया गया है। मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्य, आई०टी०आई०, देवरिया द्वारा बताया गया कि पिछले दो माह से इस परियोजना पर कार्य प्रारम्भ नहीं है तथा छत के ऊपर भी द्वितीय तल का निर्माण किया जाना है जिससे प्रतीत होता है कि कार्यदायी संस्था द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जबकि दिनांक 16.12.2021 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आप द्वारा बताया गया कि माह दिसम्बर, 2021 में यह कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। कार्य में जानबूझकर देरी करने एवं परियोजना को पूर्ण न किये जाने तथा गलत सूचना देने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
राजकीय आई०टी०आई० परिसर में 6 कक्षाओं का निर्माण कार्यः-
यह परियोजना रू0 107.60 लाख स्वीकृत है, जिसकी कार्यदायी संस्था उ०प्र० राज्य निर्माण सहकारी संघ लि०. देवरिया है। परियोजना पर 03 कक्ष नीचे एवं 03 कक्ष ऊपर निर्माण किया जाना है। निरीक्षण के समय मात्र नींव की खुदाई हुई थी, कार्य बन्द था। इससे प्रतीत होता है कि कार्यदायी संस्था द्वारा जानबूझकर देरी की जा रही है। मौके पर कार्य बन्द होने तथा कार्य की धीमी प्रगति होने के संबंध में कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
*राजकीय पौधशाला, भुजौली में निर्माण कार्य-*
यह परियोजना रू0 1.484 लाख स्वीकृत है जिस पर रू0 1.345 लाख अवमुक्त किया गया है। यह परियेजना उ०प्र० राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि०, गोरखपुर द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के समय द्वितीय तल की ढलाई हेतु सटरिंग का कार्य किया जा रहा था तथा प्रथम तल के अन्दर के दिवारों पर प्लास्टर का कार्य पूर्ण कर लिया गया था। निरीक्षण में की गुणवत्ता प्रथम दृष्टया संतोषजनक प्रतीत नहीं हो रही थी जिसे तत्काल हटवा दिया गया था तथा खराब ईट की गुणवत्ता का प्रयोग किये जाने के कारण परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया कि क्यों न संस्था को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाए तथा यह भी निर्देशित किया गया कि इस परियोजना पर कार्य कर रहे ठेकेदार के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही कर अवगत करायें कार्य कर रहे मजदूरों से सीमेंट एवं बालू के मिश्रण के संबंध में जानकारी करने पर बताया गया कि 4ः1 बालू एवं सीमेन्ट के मिश्रण किया जा रहा है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें