Good Daily News...


बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

सीएमओ ने कोविड, वैक्सीनेशन, डेंगू फीवर व अन्य वेक्टर जनित रोग के संबंध में दी जानकारी_



देवरिया  06 अक्टूबर।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा आलोक पांडेय ने बताया है कि जनपद में कोविड-19 के सक्रिय रोक-थाम हेतु नियमित रूप से सम्भावित व्यक्तियों का परीक्षण किया जाता है। आज एंटीजन से 861, आर०टी०पी०सी०आर० से 1793 कुल 2654 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया। जिसमें आज कोई केसेज पाजिटिव नही पाये गये। आज जनपद में कोई एक्टीव केसेज नहीं है। आज तक 9,32,313 कैसेज का परीक्षण किया जा चुका है। जिसके सापेक्ष 20,223 व्यक्तियों का रिर्पोट पाजिटिव पाये गये हैं, तथा पाजिटिव कैसेज़ के सापेक्ष 4,12,744 व्यक्तियों का कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कराया गया ।

 कोविड टीकाकरण 
       जनपद में कोविड वैक्सिनेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 14,36,163 पंजीकृत लाभार्थियों में से 14,36,150 को प्रथम डोज तथा 5,52,174 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया गया है। 18-44 वर्ष आयु के 10,66,062 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 8,66,712 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 1,26,329 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से एवं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 6,70,466 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 5,46,116 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 2,03,313 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया जा चुका है। आज प्रातः 08 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनपद देवरिया के स्वास्थ्य ईकाईयों के कुल 58 कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर के माध्यम से 7563 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया ।

 डेंगू फीवर व अन्य वेक्टर जनित रोग 
       आज समस्त सामुदायिक / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं जिला चिकित्सालय देवरिया से प्राप्त फीवर केसेज की संख्या 485 है जिसमें 15 वर्ष से कम 160 तथा 15 वर्ष से अधिक 325 मरीज चिन्हित किये गये। अबतक 8128 फीवर मरीज देखे गये। कल चिन्हित डेगू फीवर के एक मरीज रूद्रपुर में पाजिटिव पाये गये जिसका ईलाज चल रहा है। पथरदेवा में मलेरिया पाँच पाजिटिव केस पाये गये जिसका ईलाज शुरू हो गया है, जे०ई०, स्क्रब टाइफस, कालाजार, चिकुनगुनिया व लैप्टोस्पायरोसिस को कोई मरीज नहीं मिला।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789