Good Daily News...


बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाने के लिए चला अभियान


देवरिया  06 अक्टूबर। जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र , देवरिया द्वारा नोडल विभाग के रूप में 'सिंगल यूज प्लास्टिक' के एकत्रीकरण एवं निस्तारीकरण के लक्ष्य के पूर्ति के लिए सभी विभागों से समन्वयन करते हुए युवा मण्डलों के सदस्यों द्वारा विकास खंड गौरीबाजार, रुद्रपुर, बैतालपुर एवं देवरिया सदर में जनजागरूकता अभियान चलाते हुए कचरे के संग्रहण का कार्य किया। 
         युवाओं ने घर घर जाकर लोगों को प्लास्टिक कचरे को एकत्र करने के लिए प्रेरित। जिला स्वच्छता समिति के सदस्य जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया द्वारा पत्र जारी करके जनपद के सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों को इस मुहिम में जोड़ा है। पंचायती राज विभाग, डी0आर0डी0ए0 एवं उपायुक्त स्वरोजगार द्वारा भी अपने विभाग के सभी अधीनस्थ कार्यालयों को जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789