देवरिया 11 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश के क्रम में जनपद में संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों एवं विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का मेगा वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत आज टीकाकरण कराया गया।
उक्त जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने दी है। उन्होंने बताया कि जनपद में चलाये जा रहे कोविड-19 मेगा वैक्सीनेशन अभियान के अन्तर्गत कार्यरत 10299 शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों में से 9709 का टीकाकरण पूर्व में कराया जा चुका है तथा आज मेगा अभियान के अन्तर्गत 350 शिक्षकों का टीकाकरण कराया गया है, इसी प्रकार कुल कार्यरत 6169 रसोइयों में से 5647 रसोइयों का टीकाकरण पूर्व में कराया जा चुका है तथा आज महाअभियान के अन्तर्गत 449 रसोइयों का टीकाकरण कराया गया। इसी क्रम में उन्होंने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शत-प्रतिशत शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं रसोइयों का टीकाकरण यथाशीघ्र पूर्ण कराए।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें