Good Daily News...


मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021

सीडीओ ने की सोशल सेक्टर में संचालित विभिन्न प्रकार के योजनाओं की समीक्षा

  

देवरिया  12 अक्टूबर।  मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने सोशल सेक्टर में संचालित विभिन्न प्रकार के पेंशन जैसे वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, शादी अनुदान व अन्य तथा कार्यालय जिला पंचायत राज विभाग से संचालित सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन की समीक्षा गुगल मीट के माध्यम से की, जिसमें  ओम प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी, देसही देवरिया एवं श्रीमती मीना सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, भागलपुर द्वारा समीक्षा बैठक में प्रतिभाग न करने के कारण आज का वेतन अवरूद्ध किया गया। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया  कि विकास खण्ड पर लम्बित आवेदन पत्रों की हार्ड कापी 13 अक्टूबर के सायं तक जिला मुख्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित करें एवं जो भी आवेदन पत्र लम्बित है उसका निस्तारण 14 अक्टूबर तक करा लें।
     जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा अद्यतन सूचना न देने तथा पूर्ण रूप से तैयारी न करने के कारण चेतावनी दिया गया। पंचायत भवन निर्माण में खराब प्रगति के लिए सहायक विकास अधिकारी (पं०), बैतालपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा निर्देशित किया गया कि 10 दिन के अन्दर समस्त पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण करा लें।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789