देवरिया 06 अक्टूबर। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) नागेन्द्र कुमार सिंह ने धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा अपने कार्यकक्ष में की। बैठक में क्रय केन्द्रों को बढाये जाने व किसान पंजीकरण में तीव्रता लाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की बहानेबाजी की रवैया बर्दाश्त नही की जायेगी। इस वर्ष 98100 मी०टन का लक्ष्य धान क्रय का रखा गया है। उन्होने कृषक पंजीकरण हेतु प्रत्येक केन्द्र प्रभारी को कृषकों से सम्पर्क किए जाने एवं उन्हे पंजीकरण कराए जाने हेतु जागरुक किए जाने का निर्देश दिया।
इस बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, पीसीएफ यूपी एसएस के जिला प्रबंधक सहित इससे जुडे विभागो के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें