Good Daily News...


बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

लोक निर्माण विभाग एवं आर0ई0एस0 के कार्यो की डीएम ने की समीक्षा



   90 प्रतिशत कार्य प्रगति वाले परियोजनाओं को 15 अक्टूबर तक तथा शेष को माह अक्टूबर तक अनिवार्य रुप से करें पूर्ण-डीएम 

 देवरिया  06 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने लोक निर्माण विभाग एवं आर0ई0एस को निर्माणाधीन एवं अधूरे कार्यो में तेजी लाते हुए उसे माह अक्टूबर तक पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा है कि ऐसे कार्य परियोजनायें जो लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुके है, उसे 15 अक्टूबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिए जाये। इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता कदापि न बरती जाए।
       जिलाधिकारी श्री निरंजन लोक निर्माण विभाग एवं आर0ई0एस विभाग की कार्य प्रगतियों की समीक्षा कल देर सायं विकास भवन के गांधी सभागार में की। उन्होने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी कमल किशोर को निर्देश दिया कि कार्य परियोजनावार निर्माण पूर्ण करने की तिथि अंकित करते हुए प्रगति विवरण प्रस्तुत किए जाए। उन्होने यह भी कहा कि जिन परियोजनाओं में धन की उपलब्धता है एवं जिनमें अनुपलब्धता है, उसका भी विवरण प्रस्तुत करेगें। जिन परियोजनाओं में बजट की उपलब्धता है, उसे अनिवार्य रुप से अक्टूबर तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगें। 
        अधिशासी अभियंता कमल किशोर ने बताया कि वर्तमान में सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य परियोजनाओं में कार्य संचालित है। यथा- तरकुलवा बंजरिया मार्ग लम्बाई 6.5 किलोमीटर,  बंजरिया देवरिया घूस मार्ग लम्बाई 5.75 किलोमीटर, रतनपुर महुआपाटन से धूसवा रामपुर अवस्थी मार्ग लम्बाई 7.2 किलोमीटर, लाहिलपार महुआपाटन करौंदी मार्ग लम्बाई 12.1 किलोमीटर, मझौली चनुकी सोहगरा मार्ग लम्बाई 8.5 किलोमीटर, मुसैला से भागलपुर लम्बाई 5.5 किलोमीटर सहित शेष मार्गो की कार्य परियोजनाओं पर  चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। अन्य सडक के नए निर्माण कार्यो का कार्य जो बरसात के वजह से शुरु नही हो पाए है, उस पर निर्माण कार्य भी यथाशीघ्र प्रारम्भ कर दी जायेगी। आरईएस विभाग की पीएमजीएसवाई की 14 कार्य परियोजनायें के निर्माण कार्यो की समीक्षा की गयी एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।   

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789