Good Daily News...


गुरुवार, 30 सितंबर 2021

डीएम ने निर्वाचन कार्यो की किए समीक्षा, जुडे सभी अधिकारियों को समयबद्धता के साथ कार्यो को पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश

  

 मतदाता पंजीकरण, दिव्यांग मतदाताओं की टैगिंग एवं जेण्डर रेशियों में आयोग के निर्देशों का अक्षरशः करें पालन

 स्वीप कार्यक्रमों की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से करें सुनिश्चित, मतदाताओं में लाए जागरुकता इसके लिए विविध कार्यक्रमों का कराए आयोजन 

 मतदाता फोटो पहचान पत्र को डाकिया के माध्यम से वितरण कार्य का भी एआरओ करें प्रभावी अनुश्रवण, न रहे कोई भी मतदाता पहचान वितरण हेतु लम्बित-डीएम

 देवरिया  30 सितम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने निर्वाचन कार्यो के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यो यथा-मतदाता पंजीकरण, पहचानपत्रों के वितरण, मतदाता जागरुकता, जेण्डर रेशियों आदि कार्यो में पूरी तत्परता समयबद्धता एवं आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरुप कार्यो को सुनिश्चित किए जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। उन्होने कहा है कि निर्वाचन के कार्य समयबद्ध होते है, इसलिए उसे पूरी पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किए जाए। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नही होनी चाहिए, अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की जायेगी।
       जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री निरंजन गूगल मीट के माध्यम से वृहस्पितवार को देर सायं निर्वाचन कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने कहा कि लोकतंत्र का प्रमुख आधार अधिक से अधिक मतदान पर निर्भर होता है, इसलिए मतदाताओं में जागरुकता लाने के लिए इसके नामित नोडल अधिकारी सहित जुडे सभी अधिकारी विविध कार्यक्रमों को सुनिश्चित कराएं व लोगो को जागरुक कराने का कार्य करें, जिससे कि जनपद में शतप्रतिशत मतदान हो। उन्होने कहा मतदाता फोटो पहचानपत्रो के वितरण के लिए डाक विभाग से समन्वय सुनिश्चित करते हुए पहचान पत्रों का वितरण कराया जाए। उन्होने प्रवर अधीक्षक डाकघर जो इस कार्य के नोडल अधिकारी हैं, उनसे बराबर समन्वय रखते हुए वितरण की सूचना ली जाए और शतप्रतिशत वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाए।
      समीक्षा में जिलाधिकारी ने मतदाता पंजीकरण केन्द्र(बीआरसी) में अभिलेखों के रख रखाव का अनुश्रवण किए जाने के लिए एआरओ/ईआरओ को आकस्मिक रुप से इन केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं अभिलेखों का रखरखाव सुव्यवस्थित तरीके से रखने का निर्देश दिया। उन्होने मतदाता पंजीकरण के लिए प्राप्त आनलाईन/आफलाईन फार्मो के निस्तारण के भी समीक्षा में कहा कि सभी एआरओ अपने वहां लम्बित फार्मो का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करें। इसके लिए बीएलओ पर भी प्रभावी नजर रखें। उन्होने दिव्यांग मतदाताओं की टैगिंग कार्य को भी किए जाने के निर्देश के साथ कहा कि विधानसभावार जो भी दिव्यांग पेशन धारक है उनका प्राथमिकता के साथ टैगिंग कार्य को पूर्ण करें, साथ ही कोई भी दिव्यांग मतदाता टैगिंग से वंचित न रहे, इस पर विशेष रुप से ध्यान दें। गरुण एप के तहत पथरदेवा विधानसभा में ही अवशेष पाए जाने पर उन्होने संबंधित एआरओ को इसे तत्परता से पूर्ण किए जाने को कहा। शेष अन्य विधानसभाओं में गरुण एप की फीडिंग पूर्ण होना पाया गया। पोर्टल हेल्पलाईन एप को सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के मोबाइल में भी डाउनलोड कराने का निर्देश उन्होने सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों को दिया।
      जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में जेण्डर रेशियों को आयोग के मानक अनुरुप सुनिश्चित कराए जाने को कहा। उन्होने बताया कि जनपद में अनुमानित संख्या 3493526 है, जिसमें 18 से 19 वर्ष के 156859 जनसंख्या सम्मिलित है, जिसका प्रतिशत 4.49 है। इसमें से ईआरओ पोर्टल पर 23861 ही दर्ज हुए हैं, जो बहुत ही कम है, इसमें उन्होने और तेजी लाते हुए कार्य किए जाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार डेमोग्राफिकल सिमिलर इन्ट्रीज, लॉजिकल एरर के विधानसभावार निस्तारण कार्यो के प्रगति समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
      इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन कुँवर पंकज, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गंजन द्विवेदी, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, भाटपाररानी सुनील कुमार सिंह, रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, एसडीएम बरहज, एएसडीम ओमप्रकाश, ध्रुव शुक्ला सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी गण सहित अन्य संबंधित विभागो के अधिकारी आदि जुडे रहे।                                           
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789