शुक्रवार, 20 अगस्त 2021
Home »
» वैश्विक महामारी के चलते मुहर्रम त्यौहार दिखा फीका
वैश्विक महामारी के चलते मुहर्रम त्यौहार दिखा फीका
रिपोर्टर -रामप्रताप पाण्डेय रुद्रपुर देवरिया। कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर के सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन के तहत मुहर्रम त्योहार को लोगों ने अपने घर पर ही ताजिया रखकर त्यौहार मनाया । शुक्रवार सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल के तहत उपनगर के विभिन्न वार्डों में लोग मुहर्रम त्यौहार ताजिया को अपने घर के चौक पर ही रखकर त्यौहार मनाया। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते मुहर्रम त्यौहार फीका फीका दिखा। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग मुहर्रम त्योहार पर ताजिया लेकर उपनगर में गाजे बाजे के साथ प्रदर्शन करते नगर में भ्रमण कर गोला वार्ड में स्थित कर्बला पर आकर ताजिया को दफन करते हैं।लेकिन कोरोना महामारी के चलते ताजिया दारो ने चौक पर ही ताजिया रख मिट्टी ले जाकर कर्बला में दफन किए।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें