शुक्रवार, 20 अगस्त 2021
Home »
» पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित
पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित
कानपुर: पास्को व एससी एसटी एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त शुक्रवार सुबह थाना कल्याणपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह काफी दिनो से मुकदमें में वांछित था और फरार चल रहा था। बिठूर तिराहा मेट्रो स्टेशन के नीचे से दबोचे गये अभियुक्त की पहचान पीयूष वर्मा निवासी थाना हैदराबाद जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ करके उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम एस आई देवीशरण सिंह, विकास कुमार गुप्ता, कां. नरेंद्र पाल, कां.जितेश कुमार और का0 संजय शामिल रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें