Good Daily News...


बुधवार, 25 अगस्त 2021

डीएम ने जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ली बैठक


    खेल-कूद के माह जुलाई के कार्य प्रगतियों की, किए समीक्षा

    कार्य में शिथिलता पाए जाने पर डीसी मनरेगा का रोका वेतन

    राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को ब्लाक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराये जाने का दिया निर्देश

    वन ब्लाक टू पार्क कार्य परियोजना में न बरतें शिथिलता, अन्यथा होगी कार्यवाही

    देवरिया 25 अगस्त।  जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन गूगल मीट के माध्यम से जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की माह जुलाई की प्रगति समीक्षा के दौरान वन ब्लाक टू पार्क कार्य परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरते जाने हेतु आगाह करते हुए कहा है कि कार्य परियोजनाएं समय से पूरा किए जाए व उसमें गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। उन्होने इस दौरान पार्को के निर्माण कार्यो सहित इससे जुडे अन्य कार्यो में शिथिलता पाए जाने पर डीसी मनरेगा का वेतन अवरुद्ध किए जाने का निर्देश दिया है।
      जिलाधिकारी श्री निरंजन जनपद में खेलकूद गतिविधियों को और प्रभावी किए जाने पर बल देते हुए कहा कि आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ब्लाक स्तर पर खेलकूद की गतिविधियां आयोजित किए जाए एवं इसमें अधिक से अधिक ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को जोड़ा जाए। इसके लिए उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि इस दिवस पर खेलकूद का आयोजन स्कूलों, कालेजो में प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करायेंगें।
     जिलाधिकारी ने समीक्षा में यह पाया कि वन ब्लाक टू पार्क के तहत 106 खेल मैदान विकसित किए जाने के प्रस्ताव के सापेक्ष्य 45 परियोजनाओं पर ही कार्य शुरु होने पर धीमी प्रगति के लिए भी नाराजगी जतायी और कार्यो में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि खेल का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है, इसे प्रोत्साहित करने की जरुरत है और खेलों को शिक्षा से जोडे जाने पर बल दिया। उन्होने प्रस्तावित पार्को में मिट्टी भरायी आदि के कार्यो को शीघ्रता से कराए जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
       बैठक में एडीएम प्रशासन कुॅवर पंकज एवं जिला क्रीडा अधिकारी के0के0 पाण्डेय द्वारा एजेन्डावार प्रगति विवरणों को रखा गया।
        इस दौरान एसडीएम सदर सौरभ सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र गुप्ता, बीएसए सन्तोष कुमार राय, खंड विकास अधिकारी गण सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि जुडे रहे।  
                                       
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

   देवरिया 15 अगस्त 2026 । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देवरिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कि...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789