पीएचसी बरियारपुर का भी किया निरीक्षण, श्रीमती द्विवेदी ने स्वास्थ्य सुविधाओं को पारदर्शिता के साथ पहुॅचाएं जाने पर दी बल
जनसुनवायी में आए 16 प्रकरण
महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुने अधिकारी, कराएं उसका निस्तारण-श्रीमती द्विवेदी
देवरिया 25 अगस्त। उत्तर प्रदेश की राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महिला जनसुनवाई एवं जागरुकता कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियारपुर का निरीक्षण की। इस दौरान उन्होने महिला एवं बाल कल्याण के संचालित विभिन्न योजनाओं को पूरी तत्परता से पात्रों तक पहुॅचाए जाने के निर्देश दिए।
श्रीमती द्विवेदी स्थानीय डाक बंगले में महिला जनसुनवाई की। इस मौके पर कुल 16 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनके निराकरण हेतु पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को उन्होने निर्देशित करने के साथ ही प्रकरणों को सौपा। यह भी निर्देश दिया कि अधिकारी गण महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुने व उसका समाधान सुनिश्चित कराएं। बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान दवा, इलाज की सुविधाओं आदि की जानकारी की और सुचारु रुप से मरीजो का इलाज किए जाने का उन्होने निर्देश दिया।
जनसुनवाई सहित कार्यक्रमों का संचालन संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी न्यायिक देवरिया ओमप्रकाश, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी, तहसीलदार सदर देवरिया आनन्द कुमार नायक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह, प्रभात कुमार जिला परिवीक्षा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, बाल विकास परियोजना अधिकारी लार विमल सिंह, थानाध्यक्ष ए.एच.टी.यू. बदरुद्दीन खान, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना प्रीति सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नवीन कुमार सिंह, महिला कल्याण अधिकारी साधना चतुर्वेदी, संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, पर्यवेक्षक समाज कल्याण संतोष कुमार तिवारी, पैनल अधिवक्ता राजू यादव व रुपेश कुमार मिश्र, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल, केस वर्कर पूजा, भाजपा से अम्बिकेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें