गोरखपुर। सिकरीगंज अहिरौली गांव में अधिवक्ता आदित्य त्रिपाठी के पिता बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की धारदार हथियार से दौड़ा-दौड़ा कर नृशंस हत्या....
शिवकुमार तिवारी की तलवार और बांके से काटकर निर्मम हत्या। शिवकुमार तिवारी ब्रम्हाभोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे, रास्ते में घात लगाए राहुल चौधरी ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर शिवकुमार तिवारी को तलवार और बांके से काटकर मार डाला।
हमलावरों ने शिवकुमार तिवारी को 500 मीटर तक दौड़ाकर उनके ऊपर तलवार और बांके से मौत हो जाने तक लगातार हमला किया। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है, हत्यारोपियों के भाई की हत्या में शिवकुमार तिवारी नामजद आरोपी थे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें