Good Daily News...


बुधवार, 12 अगस्त 2026

छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा, संस्थानों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए गए निर्देश

 


देवरिया 12 अगस्त । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में पूर्वदशम, दशमोत्तर एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के प्राचार्य/प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति तथा जनपद के सोशल सेक्टर के समस्त अधिकारियों के साथ कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजित कार्यशाला में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य/प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति को संबोधित करते हुए अवगत कराया गया कि अपने-अपने संस्थानों का मास्टर डाटा तत्काल अपडेट कराते हुए कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया एवं संबंधित एफिलिएटिंग एजेंसी से अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें, ताकि संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकें।

           इसी क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि यदि किसी संस्था में प्रधानाचार्य अथवा नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति बदल गए हैं अथवा उनके छात्रवृत्ति डिजिटल हस्ताक्षर की वैधता समाप्त हो गई है, तो नए डिजिटल हस्ताक्षर बनवाते हुए तत्काल कार्यालय से संपर्क कर उन्हें रीसेट कराकर सुरक्षित कराएं, जिससे छात्रवृत्ति आवेदन के अग्रसारण में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।

          जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि मा. मुख्यमंत्री जी के माध्यम से संचालित कार्यक्रमों में छात्रवृत्ति योजना सर्वोपरि योजनाओं में से एक है। इसमें संस्था में अध्ययनरत प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा से आवेदन कराया जाना आवश्यक है। अतः सभी को पुनः अवगत कराया गया कि छात्रवृत्ति के संबंध में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होने पर कार्यालय समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संपर्क कर समस्या का समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, 15 अगस्त को प्रभात फेरी से लेकर रूट मार्च तक होंगे आयोजन

 *स्वतंत्रता दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम     देवरिया, 13 अगस्त। जनपद में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व पूरे धूमधाम, हर्षोल्लास ए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789