देवरिया 15 अगस्त 2026 । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देवरिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी ने प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ, जिसमें कार्यालय में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर देवरिया जिले की वीर नारियों एवं वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके उपरांत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर स्थित ‘शहीद सैनिक स्मारक’ पर उपस्थित पूर्व सैनिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश सिंह, वरिष्ठ सहायक ने किया। इस अवसर पर राम नाथ, कनिष्ठ सहायक, श्वेता मिश्रा, कनिष्ठ सहायक, करन मद्धेशिया एवं शैलेष कुमार सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें