Good Daily News...


बुधवार, 18 अगस्त 2021

न्याय के लिए एक महीने से दर- दर भटक रही पीड़िता




बरहज, देवरिया । थाना क्षेत्र के एक गांव का एक मनबढ़ व्यक्ति कट्टे की नोक पर विगत दिनों आधी रात को अपने घर में सो रही एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर मौके बरहज पुलिस पहुंची और आरोपी को थाने ले आई , फिर अगले दिन सुबह छोड़ दी । आरोपी पर कार्यवाही को लेकर पीड़िता दर दर भटक रहे है, फिर भी न्याय नहीं मिल रहा ।
दुष्कर्म पीड़िता ने एडीजी , गोरखपुर से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है । पीड़िता ने एडीजी गोरखपुर दिए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया है कि विगत 12 जुलाई को मैं अपने घर में सोई थी कि आधी रात को गांव का ही एक मनबढ़ व्यक्ति घर में घुस आया और मेरे साथ अश्लील हरकत हुए कट्टे की नोक पर जमीन पर पटक कर दुष्कर्म करने लगा । शोर सुनकर मेरी सास और बच्चे जग गये और चिल्लाने लगे । शोर सुनकर अगल बगल के लोग आ गए और दुष्कर्मी को पकड़ लिये । डायल 112 पर फोन करने पर बरहज पुलिस मौके पर आई और आरोपी को हिरासत में लेकर बरहज थाने ले गई फिर अगले दिन सुबह को पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया । पुलिस के गिरफ्त से छूटने के बाद मनबढ़ आरोपी अपने अपने सगे संबंधियों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी देने लगा और कहा कि ज्यादे भाग दौड़ की व मुकदमा दर्ज कराई तो तुमसे भी बुरा हाल तुम्हारी लड़की का करूंगा । जिससे मेरा पूरा परिवार डरा हुआ । आरोपों अपराधी किस्म का है , कभी भी कोई बड़ा घटना पर सकता है । पीड़िता ने बताया कि मैं थाने का चक्कर लगाते लगाते थक चुकी हूं , कोई सुनवाई नहीं हो रही, उल्टे पुलिस आरोपी की तरफदारी कर रही है । इस संबंध में बरहज पुलिस उपाधीक्षक देवा आनदं ने बताया की हमे कोई जानकारी नहीं है। मीडिया द्वारा जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

माता-पिता एवं भाई की मृत्यु के बाद बेसहारा हुई पांच बालिकाओं के परिवार तक डीएम के निर्देश पर पहुंची प्रशासन की टीम

  *काउंसलिंग कर शिक्षा, सुरक्षा एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहल*  देवरिया 22 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भागलपुर विकासखंड अंतर्गत...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789