बुधवार, 18 अगस्त 2021
Home »
» गुणवत्ता विहीन आरसीसी रोड के कार्य को चेयरमैन प्र.ने रोका
गुणवत्ता विहीन आरसीसी रोड के कार्य को चेयरमैन प्र.ने रोका
गुणवत्ता विहीन आरसीसी रोड के कार्य को चेयरमैन प्र.ने रोका रुद्रपुर देवरिया। बुधवार को नगर पंचायत के मस्जिद वार्ड में आरसीसी का कार्य चल रहा था ।गुणवत्ता के तहत कार्य नही होने पर वार्ड वासियों ने हो रहे कार्य को रुकवा कर संबंधित अधिकारी को फोन कर शिकायत किया। जिसकी सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचकर आरसीसी की हो रहे ढलाई के कार्य का निरीक्षण किए ।जहां गुणवत्ता के वितरित हो रहे कार्य का जायजा लिया। जिसमें तमाम कमियां पाई गई। वीरेंद्र शर्मा ने उप जिला अधिकारी व अधिशासी अधिकारी को संज्ञान में लेते हुए मामले को अवगत कराया और तत्काल निर्माण कार्य को बंद कराया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि नगर में हो रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त अवसर पर सभासद सुनील श्रीवास्तव, विजय यादव, अयूब खान, विजय निगम, बृजेश शर्मा व वार्ड वासी उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें