प्रदेश में इस योजना में मिला प्रथम स्थान
देवरिया 19 अगस्त। कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत जनपद के 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित पूर्व के 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सम्मिलित करते हुए कुल 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस योजना के तहत एवार्ड से आच्छादित किए गए हैं, जो पूरे प्रदेश में इस जनपद के सर्वाधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस योजना में सम्मिलित होने का यह गौरव प्राप्त हुआ है। इस योजना में यह जनपद प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों सहित संबंधित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह पूरी टीम भावना से किए गए कार्यों का परिणाम है कि इस जनपद से कायाकल्प योजना के तहत सर्वाधिक पीएचसी पूरे प्रदेश में सम्मिलित हुए हैं। इस पर हम सभी को गर्व है, आगे भी इसी मंशा से कार्य करने की जरूरत है, ताकि जनपद योजनाओं में प्रथम स्थान में रहे।
सीएमओ डा आलोक पांडेय ने भी उपलब्धि पर सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें