यूपी के सुल्तानपुर जिले में एक पिता पिछले 17 दिनों से अपने मृतक बेटे का शव डीप फ्रीजर में रख कर न्याय की उम्मीद में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है पिता के अनुसार उसके बेटे की हत्या हुई है इसलिए बेटे के शव के दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है पिता के अनुसार प्रशासन ने जब उसकी गुहार नहीं सुनी तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. फिलहाल अब न्यायालय दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश देगा या नहीं इस पर परिवार की निगाहें टिकी हुई हैं.
दरअसल, ये मामला सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थानाक्षेत्र के पूरे सूबेदार पाठक गांव का है. इसी गांव के रहने वाले शिव प्रसाद पाठक का बेटा शिवांश दिल्ली में अपने एक सहयोगी वरुण वर्मा के साथ एक्सीगो इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाता था
गुरमीत कौर नाम की लड़की इसी कम्पनी में बतौर एचआर के पद पर काम करती थी गुरमीत कौर से उसकी दोस्ती हुई बाद में दोनों ने एक दूसरे के साथ2013 में विवाह कर लिया.
गुरमीत और शिवांश से एक वर्ष की बेटी भी है बीते एक अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में शिवांश की मौत हो गई. परिजन आरोप लगा रहे हैं कि शिवांश की पत्नी और सहयोगी वरुण ने संपत्ति की लालच में इसकी हत्या करवा दी है. दिल्ली में पहुंचे शिवांश के भाई ने इनके खिलाफ दिल्ली के बेगमपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया परिजन पोस्टमार्टम में भी दिल्ली पुलिस की भूमिका संदिग्ध बता रहे हैं जब दिल्ली पुलिस से न्याय नही मिलता देख परिजन शव को अपने आवास सुल्तानपुर लेके आए और यहा भी इन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई लेकिन यहा भी न्याय न मिलते देख अब परिजन दिल्ली हाईकोर्ट के साथ सुल्तानपुर दीवानी में शव की दुबारा पोस्मार्टम करवाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है अब देखना ये है कि कोर्ट का क्या आदेश आता है






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें