उत्तर प्रदेशऑक्सीजन को लेकर लग रहे आरोपों का CM योगी ने दिया जवाब, कहा-दूसरी लहर में मांग बढ़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की दोपहर मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने अचानक जिला अस्पताल का दौरा किया और कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। ऑक्सीजन की कमी को लेकर उठ रहे सवालों और आरोपों पर भी सीएम योगी ने जवाब दिया।
मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहली लहर में संक्रमण इतना तीव्र नहीं था। उस समय ऑक्सीजन की आवश्यकता भी ज्यादा नहीं थी। एल-1 हॉस्पिटल से ही काम चल रहा था। दूसरी लहर में ऑक्सीजन की मांग अचानक बढ़ी है। ऑक्सीजन के मामले में वायु सेना और भारतीय रेलवे ने सहयोग किया। इससे काफी हद तक ऑक्सीजन की कमी को दूर कर लिया गया। प्रदेश में 377 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें से कुछ लग चुके हैं। अस्पतालों में बेड की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। गौरतलब है कि विपक्ष लगातार इस बात पर सवाल उठा रहा है कि पहली लहर के बाद सरकार ने लापरवाही बरती और ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं की गई। इससे लोगों की तड़प तड़प कर मौत हो गई।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 12 दिन में 1 लाख 6 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं। इस समय 2 लाख 4 हजार एक्टिव केस हैं। यूपी में चार करोड़ 36 लाख टेस्ट हो चुके हैं। प्रदेश में इस समय ढाई लाख तक टेस्ट हर रोज किये जा रहा है। मार्च तक सवा लाख प्रतिदिन की क्षमता थी। हमने टेस्टिंग की क्षमता करीब दोगुना बढ़ाई है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें