Good Daily News...


शुक्रवार, 14 मई 2021

गौतम बुद्ध के जमाने का कालानमक धान को नए रुप में लाने में लगे 32साल

गौतम बुद्ध के जमाने वाले धान काला नमक (Kala Namak Rice) के आधुनिक रूप में आने की कहानी काफी दिलचस्प है. इसकी सबसे आधुनिक किस्म काला नमक किरण है, जिसे करीब ढाई सौ किस्म के धान में से छांटा गया है. इसे नए रूप में लाने में करीब 23 साल लगे. यह सामान्य धान के मुकाबले 20 से 25 दिन की देरी से तैयार होता है, लेकिन दाम और स्वाद-सुगंध के मामले में यह बासमती (Basmati Rice) को भी मात देता है. सामान्य तौर पर 115 से 120 दिन में धान (Paddy) की फसल तैयार हो जाती है लेकिन कालानमक 140 दिन में तैयार होगा. पूर्वांचल के 11 जिलों को इस धान का जीआई (GI) टैग मिला हुआ है.अपना जनपद देवरिया भी इस सूचि मे शामिल है। 

बासमती का एक्सपोर्ट करीब 70 रुपये किलो के रेट पर होता है जबकि काला नमक का दाम 300 रुपये किलो है. इस धान को विश्व स्तर पर पहचान जाने-माने कृषि वैज्ञानिक प्रो. रामचेत चौधरी ने दिलाई. जिन्होंने इसके विकास पर 1997 में काम शुरू किया था. वो फिलीपीन्स स्थित इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (IRRI) में जर्म प्लाज्म एक्सचेंज के ग्लोबल कोर्डिनेटर रह चुके हैं. यही नहीं यूनाइटेड नेशन के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) में चीफ टेक्निकल एडवाइजर के पद पर भी लंबे वक्त तक काम किया है । आज कोरोना काल मे डॉक्टर कोविड-19 मरीजों को सल्फर का टेबलेट दे रहे हैं लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि काला नमक धान में प्रचुर मात्रा में सल्फर ,आयरन, जिंक होता है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

माता-पिता एवं भाई की मृत्यु के बाद बेसहारा हुई पांच बालिकाओं के परिवार तक डीएम के निर्देश पर पहुंची प्रशासन की टीम

  *काउंसलिंग कर शिक्षा, सुरक्षा एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहल*  देवरिया 22 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भागलपुर विकासखंड अंतर्गत...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789