उतरप्रदेश , देवरिया जनपद बरहज विकास खण्ड के मोहरा गांव में राधेश्याम सिंह के परिवार में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है कारण इस परिवार के उपेंद्र सिंह की मौत मुम्बई में जहाज डूबने के कारण हो गई ..मृतक उपेंद्र मर्चेंट नेवी में कार्य करते थे
ताऊते तूफान के चलते जिस जहाज में उपेंद्र थे वह जहाज दुर्घटना ग्रस्त हो गई और उसी जहाज में उपेंद्र की मौत हो गई
परिजनों का कहना है पहले हमें घटना की जानकारी टीवी के जरिये हुई बाद में परिवार के छोटे बेटे ने इसकी जानकारी दी
इनका कहना था जिस कंपनी में उपेंद्र कार्य करते थे उसे नियमत 15मई तक बंद हो जाना था तीन बार उनका टिकट हुआ पर वह आ नही सके ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें