ख़बर यूपी के बलिया से है जहां कल देर रात अपने साथी के बाद निमन्त्रण से लौट रहे रामप्रताप सिंह को बाईक सवार बदमाशों नें गोली मार दिया है। मौके से घटना को अंजाम देने के बाद बाईक सवार बदमाश भागनें में कामयाब हो गए। घायल रामप्रताप को गोली कमर के निचले हिस्से में लगी है। गोली चलानें वाला घायल व्यक्ति का भाई बताये जा रहा है। किसी तरह घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची। गोली से घायल व्यक्ति का रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, चिकित्सक की माने तो एक चोट दिख रही है जिसकी गहराई भी पता नही लग पारही और चोट से काफी ब्लड निकलने की बात कही। इस दौरान घायल की माने तो पहले भी चाकू से हमला किया गया है। मामला किसी पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दिया गया।
घटना रसड़ा कोतवाली के थाना नगरा अंतर्गत शंकरपुर डेहरी गांव के पास का होना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें