Good Daily News...


बुधवार, 26 मई 2021

आज का मुख्य समाचार



*जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मुलाकात की, वैश्विक टीका समाधान तलाशने पर दिया जोर

*1 अप्रैल से 577 बच्चों के कोविड के कारण अनाथ होने की जानकारी मिली: स्मृति ईरानी

* आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई का नया चीफ नियुक्त किया गया है। 

* चक्रवात यास ‘भीषण चक्रवाती तूफान' में तब्दील हुआः मौसम विभाग

* चक्रवात यास से पहले बंगाल में आया बवंडर, 2 लोग बिजली की चपेट में आए, 80 घर क्षतिग्रस्त

* विपक्ष ने अखिल गोगोई पर असम के मुख्यमंत्री के बयान को बताया अनुपयुक्त और अपमानजनक

* राष्ट्रपति जो बाइडन और व्लादिमीर पुतिन की अगले महीने जिनेवा में हो सकती है शिखर वार्ता

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वेसाक वैश्विक समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। 

* दिल्ली में ऑटो-टैक्सी चालकों को मिलेगी 5-5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता, CM केजरीवाल ने दी मंजूरी

* SC ने पलटा इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, कहा- कोरोना से मौत के डर से नहीं मिल सकती अग्रिम जमानत

*  आज से भारत में बंद हो जाएंगे Facebook-Twitter? सरकार द्धारा दिया गया समय आज से समाप्त

 * गुजरात बोर्ड 12वीं की परीक्षा एक जुलाई से शुरू, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

* कोरोना मरीजों की दोबारा RT-PCR जांच नहीं, हाई कोर्ट बोला- फिर से विचार करे ICMR

* अपने ही जस्टिस के निर्देश को राजस्थान हाईकोर्ट ने दी चुनौती, SC ने लगाई रोक

* टिकैत ने कहा- दिल्ली की तरफ कूच नहीं करेंगे किसान, जो जहां है वहीं पर काला झंडा लगा जताएगा विरोध

* मॉडर्ना का दावाः 12 से 17 साल तक के बच्चों पर प्रभावी है वैक्सीन!

* MP: मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना को हरी झंडी, एक करोड़ वैक्सीन खरीदेगी सरकार

* नाले के पानी में कोरोना वायरस की पुष्टि, देश के कई शहरों में कराए सर्वे में हुआ खुलासा

* एंटीगुआ के PM की दो टूक- देश छोड़कर भागा मेहुल तो रद्द करेंगे नागरिकता

* महाराष्ट्र में कोरोना के 25 हजार नए केस, अब तक 90 हजार लोगों की गई जान

* यास चक्रवात: बंगाल, ओडिशा में लाखों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया, झारखंड में भी अलर्ट

* मोलभाव: फाइजर इस साल कोरोना वैक्सीन की 5 करोड़ खुराक देने को तैयार, लेकिन नियमों में चाहती है छूट

* सीबीएसई बोर्ड: कई राज्यों ने कम अवधि की परीक्षा कराने के विकल्प को चुना, छात्रों को टीका लगाने पर जोर

* SBI के कैश विड्रॉल और चेकबुक नियमों में 1 जुलाई से हो जाएगा बदलाव, चेक कीजिए पूरी डिटेल

* हर मोर्चे पर हालात बेहतर: कोरोना संक्रमण दर दस फीसद से नीचे, 21 दिन बाद सबसे कम 3,511 मौतें

* मोदी सरकार का अहम फैसला: मालदीव के अड्डू शहर में खुलेगा भारत का पहला वाणिज्य दूतावास

* ताऊ ते का नुकसान:9 दिन से रो-रोकर बुरा हाल है तूफान में गुम हुए हरियाणा के इस मर्चेंट नेवी कर्मी के परिवार का, 11 साथियों का भी नहीं पता चला

* बंगाल के पूर्व CM की हालत बिगड़ी:कम्युनिस्ट नेता बुद्धदेव भट्‌टाचार्य हॉस्पिटल में एडमिट, 18 मई को कोरोना पॉजिटिव हुए थे

* BAN vs SL: बांग्लादेश ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में हराकर जीती सीरीज, क्रिकेट जगत में बहुत कुछ पहली बार हुआ

* विराट कोहली की किक, मेसी- रोनाल्डो से भी हिट, स्टार भारतीय फुटबॉलर ने मांगी सिखाने की फीस

                
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *28 मार्च 2026 , शनिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन व्यस्त रहेगा लेकिन समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789